CrimeNational

लूटपाट का आरोप: पुलिस ने पूछताछ के लिए थाने बुलाया…तो युवक ने की खुदकुशी

गोरखपुर,22 फरवरी 2025:

यूपी के गोरखपुर जिले के सहजनवा थाना क्षेत्र में रहने वाले युवक ने अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। बताया गया कि उस पर लूटपाट का आरोप लगाते हुए तहरीर दी गई थी इसी के बाद उसे पिता के साथ थाने बुलाया गया लेकिन उसने थाने न जाकर फांसी लगा ली।

सहजनवा थाने की घघसरा चौकी क्षेत्र में थर्रापार गांव है। यहां रहने वाले पिंटू सिंह के 17 वर्षीय बेटे आकाश सिंह ने लुचूई वार्ड नं दस स्थित अपने मकान के अंदर फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि बस्ती के रामपुर क्षेत्र में हुई लूट की एक घटना के सम्बंध में सहजनवा पुलिस को एक तहरीर मिली थी। इस तहरीर में आकाश पर घटना में शामिल होने का आरोप था। सहजनवा पुलिस ने पिता और पुत्र को पूछताछ के लिए बुलाया गया तो पिता आज घघसरा चौकी पहुंचा। यहां उसे मामले की जानकारी हुई।

परिजनों को हत्या का शक, पुलिस कर रही जांच

ये भी पढ़ें:

पिता को पुलिस से मिली जानकारी के बाद झटका लगा ही था इसी के बाद बेटे की खुदकुशी के बारे में पता चला। सूचना मिलने पर पहुंची सहजनवा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया।
बताया गया कि शुक्रवार की शाम को कुछ अन्य युवकों के साथ आकाश अपने इस मकान पर आया था। इसके बाद क्या हुआ इसकी जानकारी किसी को नहीं हो सकी। परिजनों ने हत्या किए जाने का आरोप भी लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Advertisement

ये भी पढ़ें  Israel Election : नेतन्याहू का गठबंधन बहुमत से दूर, अरब पार्टियों को 19 सीटें, विदेशी दखल के आरोपों से सियासी घमासान

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link