CrimeMaharashtra

बेटी का पीछा करता था अजनबी शख्स, मां-बाप और रिश्तेदारों ने चाकू घोंपकर कर दी हत्या।

मुंबई, 23 फरवरी 2025

महाराष्ट्र के नांदेड़ जिले में एक महिला के माता-पिता और रिश्तेदारों ने 21 वर्षीय एक युवक की पीट-पीटकर और चाकू घोंपकर हत्या कर दी। महिला ने उस पर उसका पीछा करने का आरोप लगाया था।

पुलिस ने मामले में बताया कि पुलिस ने शुक्रवार शाम जिले के हदगांव कस्बे में हुए हमले के सिलसिले में 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि आरोपियों ने पीड़ित शेख अराफात को उसके घर के पास लाठियों से पीटा और फिर चाकू घोंपकर उसकी हत्या कर दी। उन्होंने बताया कि हमले के दौरान अराफात को बचाने आई उनकी मां के साथ भी मारपीट की गई। अधिकारी ने बताया कि इलाके की एक महिला के माता-पिता और रिश्तेदारों सहित आरोपियों ने दावा किया है कि पीड़िता ने उसका उत्पीड़न किया और उसका पीछा किया। उन्होंने कहा, “हडगांव पुलिस ने शुक्रवार रात 10 लोगों को गिरफ्तार किया और उनके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है।” 

ये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें  खंडहर में बदल गईं जुर्म के बादशाह अतीक की सल्तनत, नामलेवा तक नहीं बचे

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link