Uttar Pradesh

अयोध्या : श्रद्धालुओं की भीड़ के बीच बिगड़ी बुजुर्ग की तबीयत, तोड़ा दम

अयोध्या, 27 फरवरी 2025:

रामनगरी अयोध्या में महाशिवरात्रि के दूसरे दिन भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। भक्तों ने सरयू स्नान और नागेश्वरनाथ मंदिर में अभिषेक करने के बाद हनुमानगढ़ी और रामलला के दर्शन किए। इसी दौरान एक दुखद घटना में 75 वर्षीय श्रद्धालु की मौत हो गई।

दर्शन की लाइन में गिरकर बेहोश हुए श्रद्धालु

हनुमानगढ़ी के सामने गुरुवार दोपहर बाद दर्शन की लाइन में खड़े एक श्रद्धालु अचानक गिरकर बेहोश हो गए। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने उन्हें तुरंत पास के श्रीराम अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

ये भी पढ़ें:

मृतक की पहचान मुरलीधर (75) के रूप में हुई है, जो उत्तर प्रदेश के झांसी के दमेले चौक के निवासी थे। वह अपने परिवार के साथ अयोध्या दर्शन के लिए आए थे। सीओ आशुतोष तिवारी के मुताबिक श्रद्धालु की मौत स्वाभाविक बताई जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है ताकि मौत के कारणों की पुष्टि की जा सके।

Advertisement

ये भी पढ़ें  क्या है मंगेश यादव एनकाउंटर के मामला ?

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link