Uttar Pradesh

लखनऊ : 4 दिन में कोरोना का तीसरा मामला, सरकारी अस्पतालों में हुई मॉकड्रिल

लखनऊ, 31 मई 2025:

यूपी की राजधानी लखनऊ में कोरोना का एक और मामला सामने आया है। शनिवार को गोमती नगर के विशाल खंड निवासी 20 वर्षीय युवक की कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इस तरह बीते चार दिनों में लखनऊ में तीन लोग कोरोना पॉजिटिव मिल चुके हैं। इससे पहले एक 60 वर्षीय बुजुर्ग और 53 वर्षीय महिला में संक्रमण की पुष्टि हुई थी।

लखनऊ के सीएमओ डॉ. एनबी सिंह के मुताबिक युवक को तीन-चार दिन से तेज बुखार, जुकाम और सांस लेने में तकलीफ की शिकायत थी। डॉक्टर की सलाह पर जांच कराई गई, जिसकी रिपोर्ट शुक्रवार शाम को पॉजिटिव आई।

प्रदेश के कई अन्य जनपदों में भी कोरोना के मामलों में इजाफा देखने को मिल रहा है। पिछले 24 घंटों में उत्तर प्रदेश में 25 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। इससे प्रदेश में एक्टिव केस की संख्या बढ़कर सवा सौ से अधिक हो गई है।

ये भी पढ़ें:

कोरोना मामलों में फिर से वृद्धि को देखते हुए शनिवार को यूपी के सभी सरकारी अस्पतालों और चिकित्सा संस्थानों में मॉकड्रिल का आयोजन किया गया। इस दौरान अस्पतालों में ऑक्सीजन प्लांट और अन्य आवश्यक संसाधनों की तैयारियों की समीक्षा की गई।

ये भी पढ़ें  लखनऊ : होटल की लिफ्ट में फंसे सात कर्मचारी, फायर ब्रिगेड ने दो घंटे की मशक्कत के बाद बचाया

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link