National

व्हाइट हाउस में गुस्से में दिखे डोनाल्ड ट्रंप और जेलेंस्की, बहस के बीच अमरीकी राष्ट्रपति बोले – आपको समझौता करना ही होगा

नई दिल्ली, 1 मार्च 2025

अमेरिका दौरे पर पहुंचे यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लादिमिर जेलेंस्की की मुलाकात अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से हुई। जैसे ही द्विपक्षीय वार्ता शुरू हुई, दोनों नेताओं के बीच बहस तेज हो गई। ट्रंप ने जेलेंस्की पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि वह लाखों लोगों की जान खतरे में डाल रहे हैं। ट्रंप ने यूक्रेनी राष्ट्रपति पर तीसरे विश्व युद्ध को भड़काने का आरोप लगाया और कहा कि उनकी हैसियत कुछ भी नहीं है। उन्होंने यह भी दावा किया कि यूक्रेन अब तक सिर्फ अमेरिकी मदद और हथियारों के बलबूते पर युद्ध में टिका हुआ है।

ट्रंप ने जेलेंस्की को मूर्ख राष्ट्रपति कहा:

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की के बीच व्हाइट हाउस में हुई बैठक के दौरान माहौल तनावपूर्ण हो गया। बहस इतनी बढ़ गई कि जेलेंस्की ने ट्रंप पर बोलने का मौका न देने का आरोप लगाया। ट्रंप ने यूक्रेन को दी गई 350 अरब डॉलर की सहायता का जिक्र करते हुए जेलेंस्की को “मूर्ख राष्ट्रपति” तक कह डाला और साफ कर दिया कि उन्हें समझौता करना ही होगा।

ये भी पढ़ें:

ट्रंप ने यहां तक कह दिया कि आज से जेलेंस्की के “बुरे दिन” शुरू हो गए हैं, जबकि यूक्रेनी राष्ट्रपति ने किसी भी तरह के युद्धविराम को मानने से इनकार कर दिया। इस गरम माहौल के बीच, अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस दोनों नेताओं के बीच सुलह कराने की कोशिश करते रहे।

Advertisement

तीसरे विश्व युद्ध का खतरा:

ट्रंप ने यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की को कड़ी फटकार लगाते हुए कहा कि यूक्रेन युद्ध में जीत हासिल नहीं कर रहा है और उसे किसी न किसी समझौते पर पहुंचना होगा। ट्रंप ने स्पष्ट किया कि यदि यूक्रेन समझौता नहीं करता, तो अमेरिका खुद को इस संघर्ष से अलग कर सकता है। उन्होंने जेलेंस्की पर आरोप लगाया कि वह लाखों लोगों की जिंदगी दांव पर लगा रहे हैं और तीसरे विश्व युद्ध का जोखिम उठा रहे हैं।

ट्रंप बोल रहे पुतिन की भाषा:

ट्रंप ने यह भी कहा कि यूक्रेन केवल अमेरिका के समर्थन के कारण ही सुरक्षित है और उसके बिना वह युद्ध नहीं लड़ सकता। दूसरी ओर, जेलेंस्की ने इन दावों को खारिज करते हुए कहा कि उन्हें युद्ध विराम की जरूरत नहीं है और वे किसी भी समझौते को स्वीकार नहीं करेंगे। उन्होंने ट्रंप पर रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन के शब्दों को दोहराने का आरोप लगाया।

इसके जवाब में, ट्रंप ने जेलेंस्की पर अमेरिका का अपमान करने का आरोप लगाया और कहा कि यूक्रेन अमेरिका को यह न बताए कि उसे क्या करना चाहिए, क्योंकि यूक्रेन ऐसा करने की स्थिति में नहीं है। ट्रंप ने यह भी कहा कि यूक्रेन की वर्तमान स्थिति बहुत खराब है।

ये भी पढ़ें  आगरा में बारिश से धंसी सड़क, गहरे गड्ढे में गिरा युवक, दोस्तों ने जान पर खेलकर बचाई जान

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link