CrimeMadhya Pradesh

मध्यप्रदेश : 15 वर्षीय लड़की से बलात्कार और ब्लैकमेल की धमकी देने के आरोप में 2 लोगों पर मामला दर्ज

टीकमगढ़, 2 मार्च 2025

मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ में शनिवार को दो लोगों के खिलाफ 15 वर्षीय एक लड़की के साथ कथित तौर पर बार-बार बलात्कार करने और किसी से शिकायत करने पर उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें सार्वजनिक करने की धमकी देने का मामला दर्ज किया गया।

कोतवाली पुलिस थाने के अधिकारी पंकज शर्मा ने पीटीआई-भाषा को बताया कि शिकायत के अनुसार, एक साल पहले हवेली रोड स्थित एक होटल में लड़की के साथ बलात्कार किया गया था।

पंकज शर्मा ने कहा, “आरोपी रोहित साहू और विशाल साहू, जिनकी उम्र 20-22 वर्ष है, ने उसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर जारी करने की धमकी दी और कई बार उसका यौन उत्पीड़न किया। लड़की ने आज अपने परिवार को सूचित किया, जिसके बाद दोनों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (POCSO) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया।”

ये भी पढ़ें:
Advertisement

ये भी पढ़ें  उत्तरप्रदेश : बरेली में अज्ञात हमलावरों ने 62 वर्षीय किसान की नींद में गला घोंटकर की हत्या

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link