CrimeOdhisha

गुटखा खरीदने पिता ने नहीं दिए 10 रूपए, बेटे ने काट दिया ‘गला’ फिर सिर लेकर खुद पहुंचा थाने…..

बारीपदा, 5 मार्च 2025

ओडिशा के मयूरभंज जिले में एक 40 वर्षीय व्यक्ति ने मंगलवार को अपने पिता की इसलिए हत्या कर दी क्योंकि उन्होंने उसे गुटखा खरीदने के लिए 10 रुपये देने से मना कर दिया था।

पुलिस अधिकारी ने मामले में बताया कि आरोपी कटा हुआ सिर लेकर पुलिस थाने में आत्मसमर्पण करने गया था। उन्होंने बताया, “आदमी ने अपने 70 वर्षीय पिता का धारदार हथियार से सिर काट दिया और कटे सिर के साथ चंदुआ पुलिस थाने में आत्मसमर्पण कर दिया। उसकी मां मौके से फरार हो गई। हत्या आरोपी और उसके माता-पिता के बीच तीखी नोकझोंक के बाद हुई।” मृतक की पहचान बैधर सिंह के रूप में हुई है।

बारीपदा के एसडीपीओ प्रवत मलिक ने कहा, “हत्या एक मामूली बात पर हुई। आरोपी तब गुस्सा हो गया जब उसके पिता ने गुटखा के लिए 10 रुपये देने से मना कर दिया।” अधिकारी ने बताया कि पुलिस फोरेंसिक टीम के साथ गांव पहुंची और जांच जारी है।

ये भी पढ़ें:
Advertisement

ये भी पढ़ें  राहुल गांधी ने फिर बोला चुनाव आयोग पर हमला, कहा - टालमटोल नहीं, सच बोलें..

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link