Uttar Pradesh

राम मंदिर के पुजारियों के वेतन में हुई दस प्रतिशत की वृद्धि

अयोध्या, 27 अगस्त


अयोध्या
में भव्य राम मंदिर के पुजारियों, सेवादारों और कर्मचारियों के लिए खुशखबरी आई है। सभी की सैलरी में 10 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। 22 जनवरी 2024 को भव्य मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हुई थी और उसके बाद प्रभु राम अपने भव्य महल में विराजमान हुए। इसके 7 महीने के बाद ही उनके पुजारियों और सेवादारों को खास तोहफा मिला है। यहां के मुख्य पुजारी, सहायक पुजारी, सेवादारों और कर्मचारियों की सैलरी में दस प्रतिशत की बढ़ोत्तरी की गई है।

मासिक वेतन में बढ़ोत्तरी के अनुसार अब मुख्य पुजारी का वेतन 35 हजार और सहायक पुजारियों का वेतन 33 हजार था, जिसे भी अब 10 प्रतिशत तक बढ़ा दिया गया है। यानी अब मुख्य पुजारी 38 हजार 500 तो सहायक पुजारियों को 36 हजार 300 की तनख्वाह मिलेगी। साथ ही रामलला के कोठारी, भंडारी और कर्मचारियों के वेतन में भी बढ़ोत्तरी कर दी गई है।

बता दे कि अयोध्या में 1992 में विवादित ढांचा विध्वंस के बाद रिसीवर ने मुख्य पुजारी का वेतन 100 रुपये प्रति महीने का निर्धारित किया था। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट गठित होने के पहले मुख्य पुजारी का वेतन 12 हजार रुपए था। जब व्यवस्था ट्रस्ट के हाथ में आई तो सबसे बड़ी बढ़ोत्तरी 2020 में हुई और मुख्य पुजारी का वेतन पहले 15 हजार और फिर 25 हजार कर दिया गया।

ये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें  मॉरीशस पीएम के स्वागत को डिवाइडर पर बनाये गए थे मंदिरों के चित्र...सपाइयों ने मिटाए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button