NationalUttar Pradesh

गौहत्या रोकने की मांग, भाजपा विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने अपनी ही सरकार को दी चेतावनी

अनमोल शर्मा

मेरठ, 8 मार्च 2025:

गाजियाबाद के लोनी से भाजपा विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने अपनी ही सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने गौहत्या पूरी तरह से बंद करने की मांग उठाते हुए कहा कि अगर ऐसा नहीं हुआ तो सरकार को उखाड़ फेकेंगे।

बोले… गौ माता को मिले राष्ट्र माता का दर्जा

ये भी पढ़ें:

मेरठ के योगीपुरम में श्रीमद् भागवत कथा के दौरान शुक्रवार को उन्होंने यह बयान दिया। कहा कि गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा मिलना चाहिए और उनकी सुरक्षा के लिए सरकार को ठोस कदम उठाने होंगे।

Advertisement

17 मार्च को दिल्ली में शांतिपूर्ण आंदोलन का ऐलान

विधायक नंदकिशोर ने ऐलान किया कि 17 मार्च को ज्योतिष पीठाधीश्वर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के नेतृत्व में दिल्ली में शांतिपूर्ण आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने सरकार को चेतावनी दी कि अगर गौहत्या नहीं रुकी तो वे नई सरकार बनाने से पीछे नहीं हटेंगे।

नंदकिशोर के इस बयान के बाद सियासी हलचल तेज हो गई है। भाजपा के एक विधायक द्वारा ही अपनी सरकार के खिलाफ इस तरह की चेतावनी देना बड़ा राजनीतिक संदेश माना जा रहा है।

ये भी पढ़ें  रोपवे के निर्माण पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक, अब 14 अप्रैल को होगी सुनवाई

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link