CrimeUttar Pradesh

सीतापुर में पत्रकार के बाद पूर्व प्रधान पर बरसाईं गोलियां, हालत गंभीर

सीतापुर, 11 मार्च 2025:

यूपी की राजधानी लखनऊ से सटे सीतापुर जिले में अपराधियों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। पत्रकार राघवेंद्र बाजपेई हत्याकांड के दो दिन बाद ही रामकोट थाना क्षेत्र में एक पूर्व प्रधान को गोलियां मारने की सनसनीखेज घटना सामने आई है।

ग्राम पंचायत जैतीखेड़ा के पूर्व प्रधान गोपीनाथ यादव (45) सोमवार रात करीब 7:30 बजे अपनी बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान बबुरी और बरगदिया गांव के बीच बाइक सवार बदमाशों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। हमले में गंभीर रूप से घायल गोपीनाथ को तीन गोलियां लगीं और उन्हें तत्काल लखनऊ के ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया।

परिजनों ने प्रधानी की रंजिश को बताया कारण

ये भी पढ़ें:

गोपीनाथ के बेटे का आरोप है कि गांव के एक प्रधान ने प्रधानी की रंजिश में यह हमला करवाया। छानबीन में पता चला कि घटना में पांच राउंड गोलियां चलीं, जिनमें से तीन गोपीनाथ को लगीं। डॉक्टरों के मुताबिक उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

Advertisement

पुलिस कर रही हमलावरों की तलाश

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू कर दी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हमलावरों की तलाश जारी है और जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा। सीतापुर में तीन दिनों के भीतर यह दूसरी बड़ी वारदात है, जिससे इलाके में दहशत का माहौल है।

ये भी पढ़ें  महिला आरक्षण : राहुल गांधी के बयान पर भाजपा का पलटवार, कैलाश विजयवर्गीय बोले नौटंकीबाज

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link