Uttar Pradesh

देहरादून से नैनीताल, मसूरी, हल्द्वानी और बागेश्वर के लिए हवाई सेवा शुरू

देहरादून,11 मार्च 2025

उत्तराखंड में पर्यटन और परिवहन को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को देहरादून से नैनीताल, मसूरी, हल्द्वानी और बागेश्वर के लिए हेली सेवा का शुभारंभ किया। इस नई हवाई सेवा से यात्रियों को अब 8-10 घंटे की सड़क यात्रा की बजाय सिर्फ 1 घंटे में गंतव्य तक पहुंचने की सुविधा मिलेगी।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि यह सेवा राज्य में पर्यटन और आर्थिक विकास को गति देने के साथ स्थानीय निवासियों के जीवन को भी आसान बनाएगी। हेली सेवा सप्ताह में सातों दिन संचालित होगी। देहरादून-मसूरी रूट पर पांच सीटर हेलीकॉप्टर और अन्य स्थानों के लिए सात सीटर हेलीकॉप्टर तैनात किए गए हैं।

हवाई किराया और टाइमिंग:

  • देहरादून-नैनीताल: किराया ₹4500, उड़ान समय: 8:15 AM और 2:25 PM
  • देहरादून-बागेश्वर: किराया ₹4000, उड़ान समय: 10:20 AM और 12:30 PM
  • हल्द्वानी-बागेश्वर: किराया ₹3500, उड़ान समय: 8:30 AM और 2:45 PM
  • देहरादून-मसूरी: किराया ₹2578, पहली उड़ान प्रतिदिन

पर्यटकों और स्थानीय निवासियों के लिए यह सेवा बेहद फायदेमंद साबित होगी, जिससे यात्रा का समय कम होने के साथ आपातकालीन स्थिति में भी मदद मिलेगी।

ये भी पढ़ें  प्रयागराज में बाढ़ का प्रहार: आबादी में घुसा पानी, छतों व नावों पर रहने को मजबूर लोग

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link