NationalUttar Pradesh

समाज कल्याण अधिकारी पर गंभीर आरोप लगाने वाले बाबू का वीडियो वायरल, रिश्वतखोरी का इल्जाम

आदित्य मिश्र

अमेठी, 13 मार्च 2025:

यूपी के अमेठी में जिला समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय भ्रष्टाचार को लेकर कुछ दिनों से सुर्खियों में है। इसकी गूंज शासन तक पहुंच चुकी है। हाल ही में विभाग के एक बाबू ने जिला समाज कल्याण अधिकारी पर जबरन पैसे खाते में ट्रांसफर कराने का आरोप लगाया था। अब उसी बाबू का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपने कार्यालय में बैठकर लोगों से रुपये लेते नजर आ रहा है।

अधिकारी के मामले में मंत्री ने दिए जांच के आदेश

ये भी पढ़ें:

कुछ दिन पहले समाज कल्याण विभाग के कर्मचारी गोकुल प्रसाद ने जिला समाज कल्याण अधिकारी मनोज कुमार शुक्ला पर अपनी पत्नी के खाते में जबरन 40,000 रुपये ट्रांसफर करवाने का आरोप लगाया था। इस मामले की गूंज शासन तक पहुंची तो विभागीय मंत्री असीम अरुण ने जांच कराने के निर्देश दिए।

Advertisement

इस बीच सोशल मीडिया पर गोकुल प्रसाद का एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें वह अपने कार्यालय में बैठकर कुछ लोगों से रिश्वत लेते दिखाई दे रहा है। इससे विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार सामने आया है। इसके बाद जिला समाज कल्याण अधिकारी मनोज कुमार शुक्ला अपने कार्यालय के कर्मचारी गोकुल प्रसाद पर रिश्वतखोरी के आरोप लगा रहे हैं। जांच करके रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजने की बात कह रहे हैं।

मालूम हो कि समाज कल्याण विभाग के माध्यम से सामूहिक विवाह योजना, वृद्धा पेंशन, राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना, अनुसूचित जाति सहायता जैसी कई सरकारी योजनाएं चलाई जाती हैं। आरोप लग रहे हैं कि इन योजनाओं से जुड़ी फाइलों को पास कराने के लिए रिश्वतखोरी होती है। अब रिश्वत लेते बाबू का वीडियो वायरल होने के बाद आरोपों को बल मिल रहा है।

ये भी पढ़ें  भारत-अमेरिका द्विपक्षीय व्यापार की राह फिर खुली, बातचीत के लिए उच्च स्तरीय अमेरिकी टीम दिल्ली पहुंची

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link