Uttar Pradesh

अनट्रेंड लोग कर रहे थे मरीजों का अल्ट्रासाउंड… छापे में भागे संचालक, 4 सेंटर सील

आदित्य मिश्र

अमेठी, 7 जुलाई 2025:

यूपी के अमेठी जिले में अल्ट्रासाउंड सेंटर के नाम पर चल रहे गोरखधंधे के खिलाफ छापेमारी की गई। इस दौरान रेडियोलॉजिस्ट की जगह अनट्रेंड टेक्नीशियन व अन्य लोग जांच करते मिले। चार सेंटर सील कर भाग खड़े हुए संचालकों को नोटिस जारी की गई है।

मामला जगदीशपुर थाना क्षेत्र के कस्बे का है। यहां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के आसपास कई अल्ट्रासाउंड सेंटर चल रहे हैं। इनके बारे में शिकायत मिली थी कि यहां अनट्रेंड लोग जांच कर रहे हैं। इनकी रिपोर्ट पर होने वाले इलाज से मरीजों की जान जोखिम में पड़ी रहती है। शिकायतों का संज्ञान लेते हुए एसडीएम मुसाफिरखाना अभिनव कनौजिया ने एसीएमओ व स्थानीय पुलिस के साथ जगदीशपुर कस्बे पहुंचे।

ये भी पढ़ें:

Advertisement

यहां टीम आने की भनक पाकर कई सेंटर के संचालक भाग खड़े हुए। कुछ सेंटर पर वहां काम करने वाले कर्मचारी ही मिले। पता चला कि अल्ट्रासाउंड मशीन की थोड़ी बहुत जानकारी रखने वाले टेक्नीशियन ही मरीजों की जांच कर रहे थे। इस गम्भीर लापरवाही को पकड़ने के बाद नवीन, जसीम, श्रीराम और मैक्स अल्ट्रासाउंड सेंटर को सील कर दिया गया। संचालकों को नोटिस भी जारी की गई है।

ये भी पढ़ें  अयोध्या में होंगे श्रीराम के 'आराध्य' के दिव्य दर्शन... सीमेंट व फाइबर से बनेगी 108 फीट ऊंची प्रतिमा

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link