Education

कल्याण सिंह कैंसर इंस्टीट्यूट पर नौ करोड़ का टैक्स बकाया, नगर निगम ने सीज किया बैंक खाता

लखनऊ, 18 मार्च 2025:

यूपी की राजधानी की सीजी सिटी स्थित कल्याण सिंह सुपर स्पेशलिटी कैंसर इंस्टीट्यूट का बैंक खाता मंगलवार को सीज कर दिया गया। कार्रवाई नगर निगम की ओर से की गई है। इंस्टीट्यूट पर नौ करोड़ से अधिक का हाउस टैक्स बकाया है।

नगर निगम ने पर्यटन भवन व खेल निदेशालय के गेट पर भी जड़ा था ताला

वित्तीय वर्ष के अंतिम माह में नगर निगम बकाया हाउस टैक्स वसूलने का अभियान चला रहा है। इसी माह उसने पर्यटन भवन व खेल निदेशालय को सील किया था। हालांकि बकाया रकम का कुछ हिस्सा जमा होने पर सील भवन बाद में खोल दिए गए थे। अब मंगलवार को नगर निगम ने सीजी सिटी स्थित कल्याण सिंह सुपर स्पेशलिटी कैंसर इंस्टीट्यूट की ओर रुख किया।

जोनल अफसर बोले-इंस्टीट्यूट को दिया गया पूरा मौका

Advertisement

इंस्टीट्यूट पर नौ करोड़ दो लाख का हाउस टैक्स बकाया है। जोन-आठ क्षेत्र के जोनल अधिकारी अजीत कुमार के मुताबिक इंस्टीट्यूट प्रशासन को बकाया टैक्स जमा करने के लिए बिल और नोटिस दिए जा चुके हैं। पूरा मौका दिया गया लेकिन कोई रिस्पांस न मिलने पर एसजीपीजीआई स्थित स्टेट बैंक की शाखा में मौजूद इंस्टीट्यूट का खाता सीज कर दिया गया है।

ये भी पढ़ें  इटावा: ठंड बढ़ने पर स्कूलों में 15 दिन का अवकाश घोषित

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link