Uttar Pradesh

वाराणसी जिला जेल की महिला डिप्टी जेलर उत्पीड़न मामले में जांच समिति गठित

प्रयागराज,18 मार्च 2025

वाराणसी जिला जेल में तैनात महिला डिप्टी जेलर मीना कनौजिया के कथित उत्पीड़न मामले की जांच के लिए शासन ने एक समिति गठित की है। पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी-जेल) राजेश श्रीवास्तव ने मंगलवार को बताया कि इस समिति की अध्यक्षता प्रयागराज जिला जेल की वरिष्ठ जेल अधीक्षक अमिता दुबे करेंगी, जबकि लखनऊ मुख्यालय से दो महिला अधिकारी भी इसमें शामिल होंगी। समिति इसी सप्ताह जांच शुरू करेगी।

डिप्टी जेलर मीना कनौजिया ने जेल अधीक्षक उमेश सिंह पर उत्पीड़न के आरोप लगाए थे, जिसके बाद उनका तबादला नैनी जिला कारागार (प्रयागराज) कर दिया गया। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट कर आरोप लगाया कि अधीक्षक उनके पहनावे और अन्य कारणों को लेकर टिप्पणियां करते थे और उनके घर जाने से मना करने पर उत्पीड़न करते थे। इस मामले में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र में महिला अधिकारी के उत्पीड़न की शिकायत पर कार्रवाई के बजाय उसका ही तबादला कर दिया गया।

ये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें  बुद्ध की धरती से जापान तक यूपी की उड़ान, यामानाशी बनेगा पर्यटन का नया गेटवे

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link