NationalUttar Pradesh

ऑटो चालक की पत्नी से दुष्कर्म, तहरीर लेकर भी केस दर्ज नहीं कर रही पुलिस

हरेंद्र दुबे

गोरखपुर, 22 मार्च 2025

यूपी के गोरखपुर जिले में सहजनवा थाना क्षेत्र में रहने वाले ऑटो चालक की पत्नी ने दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। उसका आरोप है कि लगातार शिकायत करने के बाद पुलिस भी केस दर्ज नहीं कर रही है। वहीं पुलिस ने मामले की जानकारी से ही इंकार किया है।

आरोपी के पास था अवैध असलहा, पुलिस ने मामले की जानकारी से किया इंकार

ये भी पढ़ें:

सहजनवा थाना क्षेत्र के भीटी रावत में रहने वालीं इस महिला का आरोप है कि घटना उस समय हुई जब उसका पति घर पर नहीं था। इसी दौरान आरोपी उसके घर में आया। उसके पास अवैध असलहा भी था। उसने जान से मारने की धमकी दी और कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया। उसने इसकी जानकारी पति को दी फिर दोनों ने थाने जाकर लिखित तहरीर दी। उसका आरोप है कि तीन दिन बीतने के बाद भी उसका केस दर्ज नहीं किया ग़या है। इस बारे में प्रभारी एसओ पंकज सिंह ने कहा कि मामला संज्ञान में नहीं है। फिर भी जांच करा रहा हूं।

ये भी पढ़ें  जातिगत जनगणना को लेकर अखिलेश यादव का हमला, बोले... पीडीए के हक पर डाका डाल रही भाजपा

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link