Uttar Pradesh

पहले कैमरे तोड़े थे फिर पथराव व फायरिंग, वीडियो वायरल हुआ तो लिखा केस

मयंक चावला

आगरा, 23 मार्च 2025:

यूपी के आगरा जिले में ट्रांसयमुना थाना क्षेत्र में रहने वाले प्रापर्टी डीलर रमेश चन्द्र राठौर ने हमला करने वाले सात दबंगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। उनका आरोप है कि एक सप्ताह में दो बार हमले किये गए। हमले की वजह रंजिश बताई गई है। इस घटना के वीडियो भी वायरल हुए हैं।

कॉलोनी में प्रॉपर्टी डीलर के घर पर हुई हमले की वारदात

थाना ट्रांसयमुना क्षेत्र के लोकपुरम कॉलोनी में प्रापर्टी डीलर रमेश चंद्र राठौर रहते हैं। उनका आरोप है कि शनिवार सुबह 7:30 बजे उनके पड़ोस में रहने वाले देवेंद्र उर्फ देवू, संगीता का भाई निकेश, विजय, अजय आदि ने घर पर हमला बोल दिया। घर मे मौजूद महिलाएं घबरा गईं। मना करने पर दबंगो ने परिजनों के साथ मारपीट की। घर के दरवाजे बंद करने के बाद ईंट-पत्थर मारे गए। इसके अलावा जाते समय फायरिंग कर धमकी भी दी। पूरी घटना मोबाइल के कैमरे में कैद है।

Advertisement

दहशत में है परिवार, सात आरोपी नामजद

घटना के बाद से प्रॉपर्टी डीलर और परिवार वाले दहशत में हैं। उनका आरोप है कि यह लोग उनसे पहले से रंजिश मानते हैं। पिछले रविवार की रात उनके घर के बाहर लगे सीसीटीवी भी तोड़ दिए थे। कैमरे तोड़ते हुए का वीडियो भी उनके पास मौजूद है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई और रमेश की तहरीर पर सात नामजदों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है।

ये भी पढ़ें  रामपुर बना उम्मीदों का जिला : डीएम के जनता दर्शन में इलाज, राशन और राहत की पहल ने बदली जिंदगियां

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link