SportsUttarakhand

उत्तराखंड : सीएम धामी ने ‘फिट इंडिया रन’ को दिखाई हरी झंडी, खिलाड़ियों का बढ़ाया हौसला

देहरादून, 23 मार्च 2025:

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एथलेटिक्स ग्राउंड, महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज, रायपुर, देहरादून में राज्य सरकार के सेवा, सुशासन और विकास के तीन वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने ‘फिट इंडिया रन’ को हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया और खिलाड़ियों के साथ पुश-अप्स लगाकर उनका उत्साहवर्धन किया।

मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों को फिट इंडिया की शपथ दिलाई और उन्हें फिट रहने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने उत्तराखंड युवा कल्याण विभाग द्वारा आयोजित ड्रोन कोर्स में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले युवाओं को ड्रोन भी प्रदान किए।
उन्होंने युवाओं को अपने सपनों के प्रति दृढ़ इच्छाशक्ति और विकल्प रहित संकल्प रखने का आह्वान किया। उन्होंने राज्यवासियों, विशेषकर युवाओं, से रोजाना आधा घंटा व्यायाम करने, पौष्टिक आहार ग्रहण करने और नशे से दूर रहने का आग्रह किया।

फिट इंडिया मूवमेंट : स्वस्थ और समृद्ध उत्तराखंड का संकल्प

ये भी पढ़ें:

मुख्यमंत्री ने कहा कि फिट इंडिया मूवमेंट अब एक जन आंदोलन बन चुका है, जो हर घर, गांव और शहर तक पहुंच रहा है। राज्य सरकार भी इस अभियान में सक्रिय सहयोग दे रही है और खेल सुविधाओं को बढ़ाने का कार्य कर रही है।

Advertisement

राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड का बेहतरीन प्रदर्शन

मुख्यमंत्री ने जानकारी दी कि 38वें राष्ट्रीय खेलों में राज्य के खिलाड़ियों ने 103 पदक जीतकर पदक तालिका में सातवां स्थान प्राप्त किया। इसके साथ ही पदक विजेता खिलाड़ियों की पुरस्कार राशि को दोगुना करने और उन्हें आउट ऑफ टर्न नियुक्ति के अंतर्गत विभिन्न विभागों में सेवायोजित करने का निर्णय लिया गया है।

इस कार्यक्रम में विधायक उमेश शर्मा काऊ, विशेष प्रमुख सचिव अमित सिन्हा, निदेशक खेल प्रशांत आर्य, संयुक्त निदेशक अजय अग्रवाल, जिलाधिकारी देहरादून सविन बंसल, एसएसपी अजय सिंह, राजेश ममगाई और अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें  भारत के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड, वनडे इतिहास में दर्ज हुआ ये सबसे बड़ा रन चेज

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link