CrimeUttar Pradesh

लूट का आरोपी रिजवान चढ़ा पुलिस के हत्थे! ….. मुठभेड़ में हुआ था घायल

मयंक चावला

आगरा 28 मार्च 2025:

ताजगंज थाना क्षेत्र में पुलिस ने 10,000 रुपये के इनामी बदमाश रिजवान कुरैशी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। गुरुवार रात पुलिस को सूचना मिली कि रिजवान नागला कली में वारदात को अंजाम देने वाला है। पुलिस ने चेकिंग शुरू की, तभी रिजवान मोटरसाइकिल पर आता दिखा। रोकने की कोशिश करने पर उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी।
पुलिस की जवाबी कार्रवाई में रिजवान के पैर में गोली लगी, जिससे वह घायल हो गया। मौके से 315 बोर का तमंचा, एक जिंदा कारतूस, लूटी गई मोटरसाइकिल और दो मोबाइल फोन बरामद किए गए। घायल बदमाश को इलाज के लिए एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
एसीपी आरिफ अहमद ने बताया कि रिजवान पर लूट और छिनैती के कई मामले दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस आगे की जांच में जुटी है।

ये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें  मध्यप्रदेश : कान्हा राष्ट्रीय उद्यान में शुरू हुई तीन दिवसीय गिद्ध गणना, पहले दिन 220 गिद्ध दिखे।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link