Uttar Pradesh

करणी सेना नेता का भड़काऊ बयान, राज्यसभा सांसद को गोली मारने पर 25 लाख इनाम का ऐलान

अलीगढ़,30 मार्च 2025

अलीगढ़: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में करणी सेना के हिंदूवादी नेता मोहन चौहान ने एक वीडियो जारी कर समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन को गोली मारने वाले को 25 लाख रुपये का इनाम देने की घोषणा की। वीडियो में उन्होंने कहा कि राणा सांगा वीर योद्धा थे, जिनके शरीर पर 80 घाव थे, एक पैर और एक हाथ नहीं था, एक आंख भी चली गई थी, फिर भी वे लड़ते रहे और कभी किसी से मदद नहीं मांगी।

मोहन चौहान ने चेतावनी दी कि यदि कोई उनके समाज और इतिहास से छेड़छाड़ करेगा तो बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने दावा किया कि यदि उनका आमना-सामना रामजीलाल सुमन से होता है तो वे खुद भी उन पर गोली चला सकते हैं।

रामजीलाल सुमन ने 21 मार्च को राज्यसभा में बयान दिया था कि भाजपा नेताओं का तकिया कलाम बन गया है कि मुसलमानों में बाबर का डीएनए है। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा था कि हिंदुओं में किसका डीएनए है? बाबर को भारत में इब्राहीम लोदी को हराने के लिए राणा सांगा लेकर आए थे। अगर मुसलमान बाबर की औलाद हैं, तो हिंदू गद्दार राणा सांगा की औलाद हुए। उनके इस बयान के बाद से ही करणी सेना और क्षत्रिय समाज में नाराजगी बढ़ गई थी। आगरा में उनके घर पर भी विरोध प्रदर्शन और तोड़फोड़ की घटनाएं सामने आई थीं।

ये भी पढ़ें:

इसी विवाद के बीच मोहन चौहान ने विवादित वीडियो जारी किया, जिसके बाद से वह लापता है। अलीगढ़ एसपी ने बताया कि मोहन चौहान की तलाश में पुलिस की कई टीमें सक्रिय हैं और जल्द ही उनकी गिरफ्तारी की जाएगी।

Advertisement

ये भी पढ़ें  गोरखपुर : अब तहसीलदार… लेखपाल की आउटसोर्सिंग, अखिलेश का सरकार पर निशाना

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link