Bihar

“बिहार में ‘यमराज’ वाला राशन, पीएम मोदी पर खुलासा, ‘आत्मा’ बयान से हड़कंप”

मुजफ्फरपुर, 02 अप्रैल 2025

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां मृतकों के नाम पर राशन उठाया जा रहा है। राहुल कुमार ने आरोप लगाया कि उनके माता-पिता की मृत्यु के बाद भी उनके नाम पर राशन डीलर द्वारा राशन निकाला जा रहा है। राहुल के पिता शंकर साह की मृत्यु 16 जून 2023 को और उनकी मां का निधन 19 जुलाई 2023 को हुआ था, लेकिन राशन कार्ड के रिकॉर्ड में उनके नाम से राशन लिया जा रहा है। राहुल के पास राशन कार्ड नहीं है, लेकिन राशन कार्ड नंबर से पता चला कि उनके नाम पर फर्जीवाड़ा हो रहा है।

राहुल ने बताया कि जब उन्होंने पीडीएस डीलरों से संपर्क किया, तो उन्होंने कहा कि उनके पिता आधार कार्ड लेकर आते हैं और अंगूठा लगाकर राशन ले जाते हैं। यही नहीं, डीलर उनके नाम का भी राशन उठा रहे थे। इस घटना से राहुल हैरान हैं और उन्होंने इस फर्जीवाड़े की शिकायत राष्ट्रीय और बिहार राज्य मानवाधिकार आयोग में दर्ज कराई है।

मानवाधिकार अधिवक्ता एसके झा के माध्यम से राहुल ने इस मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि यह मामला बहुत पेचीदा है और मानवाधिकार आयोग से जल्द ही ठोस कार्रवाई की उम्मीद है।

ये भी पढ़ें  बिहार : परीक्षा हॉल में नकल को लेकर हुई झड़प में छात्र की गोली मारकर हत्या, न्याय के लिए ग्रामीणों ने हाईवे किया जाम।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button