Uttar Pradesh

गोरखपुर में पुलिस इंस्पेक्टर द्वारा व्यापारी को थप्पड़ मारने का वीडियो वायरल, जांच के आदेश

गोरखपुर,3 अप्रैल 2025

सीएम सिटी गोरखपुर में एक पुलिस इंस्पेक्टर द्वारा व्यापारी को थप्पड़ मारने का वीडियो वायरल होने के बाद हंगामा मच गया है। व्यापार संगठनों ने इंस्पेक्टर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है, वहीं एसएसपी ने मामले की जांच सीओ को सौंपी है। घटना के बाद व्यापारियों में आक्रोश व्याप्त है।

घटना बुधवार शाम कोतवाली थाना क्षेत्र के कोतवाली रोड की है। एक व्यापारी अपनी दुकान पर माल उतरवा रहा था और माल लदी गाड़ी सड़क किनारे खड़ी थी। इसी दौरान कोतवाली इंस्पेक्टर अरविंद राय अपनी सरकारी जिप्सी से वहां पहुंचे और गाड़ी से उतरते ही व्यापारी को थप्पड़ मार दिया। यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।

वीडियो वायरल होने के बाद व्यापारियों में भारी रोष है। व्यापार संगठनों का कहना है कि कोतवाली रोड पर थोक व्यापारियों की दुकानें हैं और सड़क संकरी होने के कारण अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती है। यदि इंस्पेक्टर को रास्ता बाधित लग रहा था, तो उन्हें व्यापारी से गाड़ी हटाने को कहना चाहिए था, न कि थप्पड़ मारना चाहिए था।

घटना की जानकारी मिलते ही एसएसपी गौरव ग्रोवर ने सीओ के नेतृत्व में तीन सदस्यीय कमेटी का गठन कर जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने सीसीटीवी फुटेज और विभागीय जांच के आधार पर कार्रवाई करने की बात कही है।

Advertisement

हालांकि, पुलिस की ओर से अभी तक इस मामले में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, व्यापारी जब गाड़ी से माल उतार रहा था, उसी समय इंस्पेक्टर अरविंद राय का काफिला वहां से गुजर रहा था। रास्ता संकरा होने के कारण जब काफिले को निकलने में दिक्कत हुई, तो इंस्पेक्टर ने बिना कुछ कहे व्यापारी को थप्पड़ मार दिया। इस घटना ने पूरे शहर में पुलिस के रवैये पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

ये भी पढ़ें  एक्शन में पुलिस...बदमाश व उसके साथी की लाखों की संपत्ति कुर्क, कार व ई रिक्शा जब्त

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link