Uttarakhand

उत्तराखंड सरकार का कड़ा रुख : कुट्टू के आटे में मिलावट के खिलाफ छापेमारी अभियान तेज

देहरादून, 4 अप्रैल 2025:

नवरात्रि के अवसर पर उपवास रखने वाले श्रद्धालु कुट्टू के आटे का अधिक सेवन करते हैं, लेकिन हाल ही में इसके दूषित और मिलावटी होने की घटनाएं सामने आई हैं। इसे देखते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने विशेष निगरानी अभियान शुरू किया है।

खाद्य सुरक्षा विभाग की सख्ती, नमूने लिए गए

खाद्य सुरक्षा आयुक्त डॉ. आर. राजेश कुमार ने बताया कि इस अभियान के तहत राज्य के विभिन्न जिलों से कुट्टू के आटे के 7 नमूने और 5 अन्य व्रत उपयोगी खाद्य पदार्थों के नमूने एकत्र किए गए। प्रयोगशाला जांच में 2 कुट्टू के आटे के नमूने असुरक्षित पाए गए, जिसके बाद संबंधित विक्रेताओं के खिलाफ न्यायालय में वाद दायर करने के निर्देश दिए गए हैं।

ये भी पढ़ें:

कुमाऊं मंडल में तीन दर्जन से अधिक नमूने लिए

कुमाऊं मंडल में भी खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने उपायुक्त डॉ. राजेंद्र कांडपाल के नेतृत्व में नैनीताल, ऊधमसिंह नगर, अल्मोड़ा, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और चंपावत में छापेमारी की। जांच के दौरान ऊधमसिंह नगर से लिए गए एक सैंपल में कीड़े पाए गए। विभाग ने कुल तीन दर्जन से अधिक नमूने एकत्र कर जांच के लिए रुद्रपुर प्रयोगशाला भेजे हैं।

गढ़वाल मंडल में भी सतर्कता बढ़ी

देहरादून समेत गढ़वाल मंडल के सभी जिलों में भी निगरानी अभियान चल रहा है। देहरादून जिले में राजपुर रोड, कैनाल रोड, हाथीबड़कला, यू कैंट रोड और डाकरा बाजार में निरीक्षण किया गया, हालांकि यहां पर खुले या पैक्ड कुट्टू के आटे की बिक्री नहीं पाई गई।

जनता से अपील, संदिग्ध खाद्य पदार्थों की दें जानकारी

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे खाद्य पदार्थों की खरीदारी करते समय सतर्क रहें। यदि किसी को संदिग्ध खाद्य सामग्री के बारे में जानकारी मिले तो तुरंत विभाग को सूचित करें ताकि मिलावटखोरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा सके।

ये भी पढ़ें  पीछे के घर से आई कटी पतंग… अखिलेश यादव के पोस्ट ने फिर छेड़ा चाइनीज मांझे का मुद्दा

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link