Uttar Pradesh

प्रयागराज : महाकुंभ में बना पांटून पुल हटा रही जेसीबी गंगा में गिरी, चार लोग घायल

अमित मिश्र

प्रयागराज, 6 अप्रैल 2025:

महाकुंभ के बाद प्रयागराज में गंगा नदी पर बने पांटून पुलों को हटाया जा रहा है। रविवार को शिवकुटी इलाके में पांटून पुल हटाते समय एक जेसीबी अचानक अनियंत्रित होकर गंगा में गिर गई। इस हादसे में जेसीबी चालक सहित चार लोग घायल हो गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के समय जेसीबी पुल हटाने के काम में लगी थी। अचानक फिसलन के कारण मशीन नदी में जा गिरी। गनीमत रही कि जहां पर जेसीबी गिरी, वहां गंगा का जलस्तर कम था, जिससे कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ। घटना के तुरंत बाद आसपास मौजूद लोगों ने घायलों को सुरक्षित बाहर निकाला और इलाज के लिए अस्पताल भेजा।

महाकुंभ के दौरान बनाए गए थे 30 पुल

Advertisement

महाकुंभ के दौरान मेला को बड़े क्षेत्र में फैलाया गया था। 25 सेक्टर में मेले को विस्तार दिया गया था। इन सभी सेक्टरों में आवागमन करने के लिए 30 पांटून पुल बनाये गए थे। उन्हें अब हटाया जा रहा है।

ये भी पढ़ें  कुर्बानी को जा रही भैंस ने रस्सी तोड़कर लगाई रेस...वाहन तोड़े, ड्राइंग रूम भी तहस-नहस

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link