Haryana

गुरुग्राम : शराब के नशे में धुत युवक ने कार से खंभे को मारी टक्कर, हादसे में महिला की मौत

गुरुग्राम, 11 अप्रैल 2025

गुरुग्राम में गुरूवार सुबह नशे की हालत में एक व्यक्ति ने अपनी कार को गुरुग्राम-फरीदाबाद मार्ग पर एक खंभे से टकरा दिया, जिससे उसके साथ यात्रा कर रही एक महिला की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि दुर्घटना में ड्राइवर को चोटें आईं हैं और उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। उसकी मेडिकल जांच में पता चला है कि गाड़ी चलाते समय वह शराब के नशे में था।

पुलिस के अनुसार, फरीदाबाद निवासी कार्तिक अपनी महिला मित्र मनीषा (दिल्ली के मदनगीर निवासी) के साथ बुधवार रात गुरुग्राम के एक क्लब में पार्टी करने आया था। उन्होंने बताया कि गुरुवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे जब वे लौट रहे थे तो ग्वाल पहाड़ी के पास एक जानवर के अचानक सड़क पर आ जाने से कार एक खंभे से टकरा गई। उन्होंने बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने मनीषा को मृत घोषित कर दिया।

एएसआई जोगेंद्र कुमार ने बताया कि अस्पताल में मेडिकल जांच के दौरान कार्तिक नशे में पाया गया। दोनों परिवारों को हादसे की सूचना दे दी गई है।

ये भी पढ़ें:

पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया और डीएलएफ फेज-1 थाने में कार्तिक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।

ये भी पढ़ें  पति-पत्नी और 'वो' का झगड़ा... दम्पति ने खाया जहर, हॉस्पिटल में चल रहा इलाज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button