Uncategorized

उमरा के लिए गया था सऊदी, मिलिटेंट बनाने की हुई कोशिश, ट्रैवेल एजेंट गिरफ्तार

अनमोल शर्मा

मेरठ, 13 अप्रैल 2025:

यूपी के मेरठ जिले में मक्का (सऊदी)से वापस लौटे अली मुर्तजा नामक व्यक्ति ने उमरा के दौरान उन्हें मिलटेंट बनाने की कोशिश किये जाने का आरोप लगाया। ये काम सऊदी में रहने वाला सहारनपुर का जावेद कर रहा था। अली मुर्तजा ने सऊदी से ही वीडियो पोस्ट कर खुद को बचाने की गुहार भी लगाई थी। फिलहाल पिता की तहरीर पर जावेद और ट्रैवेल एजेंट पर पुलिस ने केस दर्ज कर स्थानीय एजेंट को गिरफ्तार कर लिया है।

26 मार्च को उमरा के लिए मक्का गया था

ये भी पढ़ें:

मेरठ के किठौर निवासी अली मुर्तजा गत 26 मार्च को स्थानीय ट्रैवेल एजेंट के माध्यम से उमरा के लिए मक्का गए थे। स्थानीय अब्दुल्ला टूर एंड ट्रैवल एजेंसी से उमरा यात्रा की बुकिंग करवाई थी। परिवार का कहना है कि कुछ दिनों तक वह नियमित संपर्क में था लेकिन दो अप्रैल के बाद से उनकी बातचीत में बदलाव आने लगा। चार अप्रैल को आखिरी बार जब पत्नी रुखसार से बात की, तो उन्होंने कहा कि वह बहुत परेशान हैं और बाद में बात करेंगे।

Advertisement

सऊदी में सहारनपुर के शहजाद ने बनाया लड़ाकू बनने की ट्रेनिंग लेने का दबाव

इसके बाद अली मुर्तजा ने अपने फेसबुक अकाउंट से एक वीडियो पोस्ट कर कहा कि सऊदी पहुंचने के बाद यहां रह रहे सहारनपुर के शहजाद ने उनका पासपोर्ट जब्त कर लिया और वापस देने से मना कर दिया। उन पर आतंकी संगठन से जुड़ने का दबाव बनाया जा रहा है और बयान देने को मजबूर किया जा रहा है। उसे भारत में मुस्लिमों पर हो रहे कथित अत्याचार,सीएए व एनआरसी जैसे मुद्दों का हवाला देकर भावानात्मक दबाव बनाया जा रहा है। उन्होंने प्रधानमंत्री से गुहार लगाई है कि उन्हें जल्द से जल्द भारत वापस लाने में मदद की जाए।

पुलिस बोली… आरोपों की जांच होगी

इस मामले में पुलिस ने अली मुर्तजा के पिता की दी हुई तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं, जहां से अली मुर्तजा ने बुकिंग कराने वाले एजेंट को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है पासपोर्ट मिलने के बाद अली मुर्तजा भारत में मेरठ अपने घर वापस आ गए हैं। जो आरोप लगा गए है उसके आधार पर जांच की जाएगी।

ये भी पढ़ें  मध्यप्रदेश : मुख्यमंत्री मोहन यादव ने उज्जैन में किया, प्रदेश की पहली मेडिसिटी और मेडिकल कॉलेज का भूमि-पूजन

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link