Uttar Pradesh

शादी में बखेड़ा : बारात निकलने से पहले पुलिस लेकर आ धमकी पहली पत्नी… दूल्हा पहुंचा थाने

आदित्य मिश्र

अमेठी, 20 अप्रैल 2025:

यूपी के अमेठी जिले में मुसाफिरखाना क्षेत्र के दाखिनगांव गांव में रविवार को एक युवक की शादी की तैयारी से पहले उसके घर पुलिस पहुंच गई। डीजे की धुन पर बारात निकलने की तैयारियां थीं, मेहमान सज-धजकर तैयार थे, लेकिन अचानक आई पुलिस और एक महिला ने माहौल ही बदल दिया।

महिला ने खुद को दूल्हा बनने जा रहे युवक अमित सोनी की पहली पत्नी कामिनी सोनी बताया। कामिनी का दावा है कि उसकी शादी अमित से 19 अप्रैल 2019 को हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार हुई थी। उसने यह भी बताया कि वह तीन वर्षों तक अमित के साथ रही और उनकी एक बेटी भी है।

ये भी पढ़ें:

कामिनी ने आरोप लगाया कि कुछ समय बाद अमित ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी और आखिरकार उसे घर से निकाल दिया। इसके बाद अमित ने प्रतापगढ़ स्थित फैमिली कोर्ट में एकतरफा तलाक की अर्जी दाखिल की और बिना किसी नोटिस के तलाक का आदेश भी हासिल कर लिया।

Advertisement

कामिनी को जब अमित की दूसरी शादी की जानकारी मिली तो उसने लखनऊ हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की। कोर्ट ने फैमिली कोर्ट के आदेश पर रोक लगाते हुए स्थगन आदेश (स्टे ऑर्डर) जारी कर दिया। इसी आदेश के आधार पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शादी रुकवा दी।

एएसपी हरेंद्र कुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि शिकायत और अदालत के आदेश के आधार पर विवाह पर रोक लगाई गई है। दूल्हे को थाने लाकर पूछताछ की जा रही है। मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें  UP : सुख-सुविधा बढ़ोतरी पर सर्वसम्मति, विधायकों और मंत्रियों के वेतन और भत्तों में इजाफा

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link