Uttar Pradesh

खेत में गेंहू काट रहे थे किसान…देखा ट्रॉली बैग, अंदर मिला युवक का शव

हरेंद्र दुबे

देवरिया, 20 अप्रैल 2025:

यूपी के देवरिया जिले के तरकुलवा थाना क्षेत्र के पकड़ी पटखौली गांव में रविवार को खेत में पड़े एक बड़े ट्रॉली बैग में युवक की लाश मिली है। ये बैग गेंहू काटने पहुंचे एक किसान ने देखा। पुलिस युवक की शिनाख्त करने की कोशिश में जुटी है।

पुलिस ने निकाला शव, सिर पर मिला गहरा जख्म

ये भी पढ़ें:

पकड़ी पटखौली गांव में रहने वाले किसान जितेंद्र रविवार को अपने खेत पर गेंहू काटने के लिए पहुंचे तो उनकी नजर एक ट्रॉली बैग पर पड़ी। खेत में बैग देखकर उन्हें अचरज हुआ और आशंका भी कहीं किसी आपराधिक घटना तो नहीं। इसकी सूचना तरकुलवा थाने को दी गई। पुलिस पहुंची तो बैग खोला गया अंदर एक युवक की लाश थी जिसके सिर पर गहरा जख्म था। इससे साफ हो गया कि हत्या के बाद उसे बैग में डालकर यहां फेंका गया।

Advertisement

युवक की शिनाख्त करने में जुटी पुलिस

एएसपी अरविंद वर्मा ने मौके पर डॉग स्क्वाड के साथ फॉरेंसिंक की टीम भी बुलाई। जरूरी साक्ष्य लेकर लाश और ट्रॉली बैग को कब्जे में लिया गया है। पुलिस के सामने पहली गुत्थी शव की पहचान करने की है आगे की कड़ियां तभी सुलझेंगी। फिलहाल गांव के लोग अचरज में हैं कि कौन यहां ये बैग छोड़ गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें  कतर्नियाघाट जंगल में पेड़ से लटका मिला नेपाली महिला का शव

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link