DelhiNational

भारत का शिकंजा: पाकिस्तान के खिलाफ वीजा वॉर के साथ डिजिटल स्ट्राइक

नई दिल्ली, 28 अप्रैल 2025:

जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकी घटना के बाद पाकिस्तान के खिलाफ भारत के हमले तीखे होते जा रहे हैं। देश में वीजा के सहारे रह रहे पाकिस्तानियों को आखिरी चेतावनी जारी कर दी गई है वहीं प्रोपेगैंडा फैलाने वाले पाकिस्तानी यूट्यूब चैनलों पर डिजिटल स्ट्राइक कर उन्हें बैन कर दिया गया है।

समय से देश न छोड़ने पर तीन साल की सजा या तीन साल का जुर्माना

पहलगाम में 22 अप्रैल को आतंकी घटना में मारे गए पर्यटकों को लेकर पूरे देश में गुस्से का माहौल है। हिंदूवादी संगठनों के साथ मुस्लिम समुदाय ने भी विरोध प्रदर्शन कर पाकिस्तान की हरकत की निंदा की। वहीं भारत सरकार भी आर पार के मूड में है। सरकार देश मे रह रहे पाकिस्तानियों को वापस जाने का फरमान सुना चुकी है। इसके बावजूद न जाने वालों के लिए अब आखिरी फैसला लिया गया है। इसके तहत तय समय पर देश न छोड़ने वाले पाकिस्तानी को 3 साल की जेल होगी या फिर तीन लाख का जुर्माना देना होगा।

सरकार ने पहले तय कर दी थी डेडलाइन

Advertisement

बता दें कि पहलगाम हमले के बाद भारत ने सभी पाकिस्तानियों के वीजा रद्द कर दिए थे। ऐसे में अब तय तारीख तक भारत नहीं छोड़ने वाले पाकिस्तानी नागरिकों को 3 साल की जेल या 3 लाख रुपए जुर्माने की सजा मिल सकती है। जिन पाकिस्तानी नागरिकों के पास सार्क वीजा था, उनके भारत छोड़ने की डेडलाइन 26 अप्रैल थी। वहीं मेडिकल वीजा पर भारत आए पाकिस्तानियों का वीजा 29 अप्रैल तक वैलिड है।

पाकिस्तान पर डिजिटल स्ट्राइक, 16 यूट्यूब चैनल बैन

भारत सरकार ने गृह मंत्रालय की सिफारिश पर सोशल मीडिया पर जहर उगलने वाले चैनलों पर डिजिटल स्ट्राइक की है। इसके तहत 16 पाकिस्तानी यूट्यूब चैनलों पर बैन लगा दिया गया है। इनमें डॉन न्यूज, इरशाद भट्टी, BOL न्यूज, GNN, राजीनामा, समा टीवी, ARY न्यूज, जियो न्यूज, उमर चीमा एक्सक्लुसिव, द पाकिस्तान रेफरेंस SUNO न्यूज जैसे बड़े चैनल लिस्ट में शामिल हैं।

ये भी पढ़ें  पेंशनर्स हितों की अनदेखी…22 को शक्ति प्रदर्शन करेंगे सेवानिवृत्त कर्मचारी

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link