CrimeUttar Pradesh

प्रतापगढ़ : सपा नेता गुलशन यादव पर कसा शिकंजा, करोड़ों की संपत्ति होगी कुर्क

प्रतापगढ़, 30 अप्रैल 2025:

यूपी के प्रतापगढ़ जिले में समाजवादी पार्टी के कार्यवाहक जिलाध्यक्ष गुलशन यादव के खिलाफ प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। डीएम ने गुलशन यादव की करोड़ों की संपत्ति कुर्क करने का आदेश जारी किया है।

राजा भैया के खिलाफ लड़ा था विधानसभा का चुनाव

पुलिस के मुताबिक सपा नेता गुलशन यादव के खिलाफ प्रतापगढ़ के कुंडा, मानिकपुर व अन्य थानों में हत्या, हत्या का प्रयास, रंगदारी, गुंडा एक्ट, आर्म्स और गैंगस्टर एक्ट सहित चार दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं। गुलशन वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में कुंडा सीट से राजा भैया के खिलाफ सपा के टिकट पर चुनाव लड़ चुके हैं।

गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई

Advertisement

प्रशासन ने उत्तर प्रदेश गिरोहबंद और समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए गुलशन यादव की जमीन, गाड़ियां और अन्य संपत्ति कुर्क करने का आदेश दिया है। आरोप है कि गुलशन यादव ने अपराध के जरिये करीब 7 करोड़ रुपये की अवैध संपत्ति अर्जित की है। इस कार्रवाई को प्रशासन द्वारा अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान का हिस्सा माना जा रहा है।

ये भी पढ़ें  हरियाणा : शादी में मिले दहेज से नहीं था खुश, पत्नी को मार पुलिस को झूठी कहानी बना गुममराह करता रहा पति, गिरफ्तार

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link