Uttar Pradesh

“बाजार गई बेटी की खबर ने थाने पहुंचाया मां को, अब हांफ रही पुलिस”

दरभंगा,14 जनवरी 2025

दरभंगा जिले के सिंहवाड़ा बाजार से एक लड़की का अपहरण हो गया, जिसके बाद लड़की की मां ने बबलू सहनी और उसके माता-पिता के खिलाफ थाने में FIR दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और लड़की की तलाश शुरू कर दी है। लड़की की मां का आरोप है कि बबलू सहनी ने बाजार में उसकी बेटी का अपहरण किया और बाद में शिकायत करने पर उसके परिवार वालों ने बदसलूकी की और उन्हें वापस भेज दिया। इसके बाद, थक हार कर मां ने पुलिस में मामला दर्ज कराया।

सिंहवाड़ा थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस लड़की को खोजने के लिए छापेमारी कर रही है। पुलिस मोबाइल लोकेशन ट्रेस करके आरोपियों की गिरफ्तारी की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें  उप्र: नहर में पानी नहीं, फसल की बुवाई में हो रहा विलंब

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link