Uttar Pradesh

कई कुंतल प्रतिबंधित मछली को बाजार में खपाने की थी तैयारी… जिंदा दफन की गईं

आदित्य मिश्र

अमेठी, 4 मई 2025:

यूपी के अमेठी जिले में पंजीकृत मत्स्य पालक प्रतिबंधित मछली के कारोबार में लिप्त मिला। मानव स्वास्थ्य के लिए खतरनाक प्रतिबंधित थाई मांगुर मछली का जखीरा उसके डंपिंग यार्ड में मिला। भनक पाकर हरकत में आये अफसरों ने मछलियों को गढ्ढा खोदकर दफनवा दिया।

मानव स्वास्थ्य के लिए खतरनाक है थाई मांगुर मछली, टीम ने नष्ट कराई पांच कुंतल की खेप

ये भी पढ़ें:

जिले के ककवा गांव में आकाश इंटरप्राइजेज फिश कम्पनी है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी जावेद अख्तर ने बताया कि हमें शिकायत मिली थी कि यहां प्रतिबंधित थाई मांगुर मछली को डंपिंग यार्ड में रखा गया है। इसके सेवन से आदमी को कैंसर तक का खतरा होता है। इस खबर पर मत्स्य निरीक्षक और अन्य अफसरों के साथ यहां आकर निरीक्षण किया गया। प्रशासनिक टीम ने करीब पांच क्विंटल थाई मांगुर मछलियां बरामद कीं। मौके पर प्रशासन ने जेसीबी मशीन मंगवाकर गड्ढा खुदवाया और सभी जब्त मछलियों को उसी में नष्ट कराया, ताकि इनका दोबारा उपयोग न हो सके।

Advertisement

 

एसडीएम आशीष कुमार ने मछली व्यापारियों और पालकों को चेतावनी दी है कि वे थाई मांगुर के पालन और व्यापार से दूर रहें। यदि किसी को इस प्रतिबंधित मछली की खरीद-फरोख्त या पालन में लिप्त पाया गया, तो उसके खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 

ये भी पढ़ें  पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर हादसा, महाकुंभ से अयोध्या जा रहे महाराष्ट्र के चार श्रद्धालुओं की मौत

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link