TravelUttar Pradesh

तेज रफ्तार दो बाइक आपस में भिड़ीं…तीन युवकों ने दम तोड़ा

लखीमपुर खीरी, 9 मई 2025:

यूपी के लखीमपुर खीरी जिले में मोहम्मदी कोतवाली क्षेत्र के पकरिया मार्ग पर दो बाइके की आमने-सामने हुई भिड़ंत में तीन युवकों ने दम तोड़ दिया। गांव और परिवार में मातम पसरा है।

ग्राम हरिहरापुर में रहने वाले मुकेश और विमल बाइक पर सवार होकर कहीं जा रहे थे। इसी दौरान पकरिया मार्ग पर इनकी बाइक सामने से आ रही दूसरी बाइक से टकरा गई। ये भिड़ंत इतनी जोरदार थी कि तीनों छिटक कर दूर जा गिरे। स्थानीय लोगों ने घायलों को मोहम्मदी सीएचसी पहुंचाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देख उन्हें शाहजहांपुर रेफर कर दिया गया।

शाहजहांपुर में इलाज के दौरान मुकेश और विमल की मौत हो गई जबकि दूसरी बाइक पर सवार रहे पकरिया निवासी सुरजीत (25) को लखनऊ रेफर किया गया, लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया
सुरजीत की शादी नवंबर 2024 में हुई थी। वहीं, मुकेश और विमल अविवाहित थे। तीनों युवकों की असमय मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। गांव में मातम का माहौल है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिवार को सौंप दिए।

ये भी पढ़ें:
Advertisement

ये भी पढ़ें  ‘हम तो बर्बाद हो गए’, सीएम योगी के सामने फफक पड़े रामगोपाल मिश्रा के पिता

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link