Uttar Pradesh

जब महिला का अनुरोध सुन कर हंस पड़े मुख्यमंत्री योगी

गोरखपुर, 8 सितंबर, 2024

गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन में आज सुबह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सामने एक ऐसी फरियाद भी आई जिसे सुनकर वह हंस पड़े।

यह फरियाद थी फतेहपुर ज़िले से आई मेनश्री नाम की बेहद छोटे कद की महिला की। मांग और गुहार की महाराज जी (सीएम योगी) के साथ फोटो खिंचवानी है ताकि सोशल मीडिया पर खूब वायरल होकर वह व्यापक पहचान बना सके।

हैरत से हंसते हुए मुख्यमंत्री ने यह मांग फौरन पूरी कर दी और उस महिला के साथ फोटो खिंचवाई।

ये भी पढ़ें:

गोरखनाथ मंदिर में रविवार सुबह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वहां मौजूद लोगों की समस्याएं सुन रहे थे। इस दौरान पूरी गंभीरता और संवेदनशीलता से एक-एक व्यक्ति की समस्या सुनते हुए, इसके निस्तारण के लिए मौके पर ही अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश देते रहे। इसी दौरान उन्हें मेनश्री के आग्रह की हंसते हुए स्वीकार कर लिया। यही नहीं, उन्होंने मेनश्री के साथ सेल्फी के अनुरोध को भी स्वीकार किया।

मुख्यमंत्री ने गोरखपुर के गोला क्षेत्र से आई एक अन्य अत्यंत छोटे कद की महिला की मांग को भी सम्मानजनक तरीके से पूरा करने के लिए जिलाधिकारी को निर्देशित किया। यह महिला मुख्यमंत्री से आर्थिक सहायता की गुहार लेकर पहुंची थी। सीएम योगी ने उसके प्रार्थना पत्र को लेते हुए डीएम को निर्देशित किया महिला की भरपूर मदद की जाए। मुख्यमंत्री की इस पहल पर उक्त महिला ने बार बार आभार जताया।

ये भी पढ़ें  थाणे पुलिस की कस्टडी से भागा असलहा तस्कर, एसटीएफ ने लखनऊ में पकड़ा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button