Uttar Pradesh

सुल्तानपुर: हाथों में लहराए तिरंगे, यात्रा में गूंजे हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे

आशुतोष तिवारी

सुल्तानपुर, 16 मई 2025:

यूपी के सुल्तानपुर जिले में शुक्रवार को भाजपाइयों ने तिरंगा यात्रा निकाली। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर निकाली गई इस यात्रा में पाकिस्तान मुर्दाबाद और हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे गूंजे।

भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा का शुभारभ भाजपा नगर कार्यालय सुपर मार्केट से किया गया। यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए सुपर मार्केट में समाप्त हुई। इस दौरान ‘ये हिन्द की सेना है घर मे घुसकर मारेगी’ भारत माता की जय और वंदे मातरम का उद्घोष होता रहा।

यात्रा में पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ आर ए वर्मा,डॉ सुधाकर सिंह भाजयुमो जिलाध्यक्ष चंदन सिंह रामेंद्र सिंह राणा ,प्रवक्ता विजय रघुवंशी और अन्य भाजपाई नेता शामिल रहे। यात्रा जिधर से भी निकली। देशभक्ति का जज्बा जगा गई। लोग हाथों में भारत शौर्य तिरंगा यात्रा और ऑपरेशन सिंदूर का बैनर लिए थे।

ये भी पढ़ें  नोएडा अथॉरिटी: DND फ्लाइवे की 330 एकड़ जमीन वापसी प्रक्रिया जल्द शुरू

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link