Uttar Pradesh

सीएम का पाकिस्तान पर तीखा हमला, कहा… सड़ना मरना ही इस मुल्क की नियति

लखनऊ, 21 मई 2025:

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को गोमती नगर स्थित एक निजी अस्पताल के कार्यक्रम में सम्बोधन के दौरान पाकिस्तान पर एक बार फिर तीखा हमला बोला। सीएम ने बीज के पनपने को संस्कृति व उसके सड़ने को विकृति बताकर कहा कि पाकिस्तान इसी विकृति का शिकार है। उसकी नियति है सड़ना और मर जाना।

मानवता के लिए मार्गदर्शक के रूप में आशा की किरण है भारत

कार्यक्रम में मंच पर देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी मौजूद रहे। इस दौरान सीएम ने आगे कहा कि
एक विचारक ने ठीक ही कहा है कि’बीज’ का वृक्ष बन जाना उसकी संस्कृति है और बीज का सड़-गल कर समाप्त हो जाना विकृति है। भारत उस संस्कृति का प्रतीक है, जो मानवता के लिए सदैव एक मार्गदर्शक के रूप में आशा की एक किरण है और यह विकृति पाकिस्तान है, जिसकी नियति मरना व सड़ जाना है। चाहे भारत के हाथों मरे या खुद के पोषित आतंकवादियों के हाथों इसका खात्मा हो, पर उसकी नियति समाप्त होना ही है।

ये भी पढ़ें:

‘ऑपरेशन सिंदूर’ भावी पीढ़ी की सुरक्षा की गारंटी का प्रतीक

सीएम ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर’ भारत के स्वाभिमान का, भारत की मातृशक्ति के सिंदूर की गरिमा का और भावी पीढ़ी की सुरक्षा की गारंटी का प्रतीक है। सीएम ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाएं प्रतिस्पर्धा के एक नए दौर से गुजर रही हैं। इस प्रतिस्पर्धा में अपने आप को स्थापित करने के लिए ‘सेवा’ को हमें सर्वोच्च प्राथमिकता देनी पड़ेगी।

ये भी पढ़ें  गोरखनाथ मंदिर में जनता दर्शन...CM योगी ने सुनीं शिकायतें, निष्पक्ष कार्रवाई का दिया भरोसा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button