Uttar Pradesh

प्रमोद तिवारी ने पहलगाम पर उठाए सवाल, कहा… सरकार की चूक से अपेक्षित परिणाम नहीं मिले

अमित मिश्र

प्रयागराज, 22 मई 2025:

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व सांसद प्रमोद तिवारी ने केंद्र सरकार से पहलगाम आतंकी हमले के एक माह पूरे होने पर सरकार पर कई सवाल दागे हैं। सांसद ने कहा हमारी सेना के पराक्रम से आतंकी ठिकाने नष्ट हो गए लेकिन घटना के जिम्मेदार आतंकी अभी भी सुरक्षित हैं ऐसा सरकार की लापरवाही से हुआ है।

सांसद प्रमोद तिवारी गुरुवार को अपने आवास पर मीडिया से रूबरू हुए। सांसद ने कहा कि पहलगाम हमले के एक माह के भीतर ही ऑपरेशन सिंदूर हुआ और सुरक्षाबलों ने साहस, संयम और अद्वितीय शौर्य का परिचय दिया। उनकी अचूक निशानेबाजी साहस को पूरा देश नमन करता है लेकिन बड़ा सवाल यह है कि जिस हमले में 26 निर्दोषों की जान गई वो क्रूर आतंकवादी कहां हैं। उनका कोई अता-पता नहीं है। पाकिस्तान सरकार और सेना आतंकवाद को खुला समर्थन देती हैं। ये बात सब जानते हैं खुद भाजपा भी मानती है।

ये भी पढ़ें:

सांसद ने कहा कि पहली भूल पहलगाम में घटना के दिन सुरक्षा को लेकर रही। घटना के दिन वहां एक भी पुलिसकर्मी तैनात नहीं था। कोई क्विक रिस्पांस टीम सक्रिय नहीं थी। इंटेलिजेंस का ऐसा फेल्योर कैसे हुआ। दूसरी भूल घटना के बाद ये कहकर की गई कि हम आतंकवादी ठिकानों पर हमला करने जा रहे हैं। नतीजा ये हुआ कि जो क्रूर आतंकवादी थे वो बच गए। सरकार की इस चूक से हम अपेक्षित परिणाम नहीं पा सके।

ये भी पढ़ें  जहाज की थीम पर बनेगा संग्रहालय... दिखेगी नौसेना के शौर्य की झलक, सीएम बोले...जल्द शुरू करें निर्माण

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link