Uttarakhand

देहरादून में कोविड के तीन मामले मिलने पर प्रशासन अलर्ट, स्वास्थ्य विभाग को तैयारी करने के निर्देश

 

देहरादून, 25 मई 2025:

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में कोविड के तीन मामले सामने आने के बाद जिला प्रशासन ने सतर्कता बढ़ा दी है। डीएम सविन बंसल ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर मौजूदा स्थिति और संसाधनों की समीक्षा की। उन्होंने सभी अस्पतालों को अलर्ट मोड पर रहने और आवश्यक दवाइयों, वैक्सीन, कोविड बेड, ऑक्सीजन सिलेंडर, वेंटिलेटर, ऑक्सीजन कंसंट्रेटर, आईसीयू बेड तथा टेस्टिंग व्यवस्था की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

ये भी पढ़ें:

डीएम ने स्पष्ट किया कि स्थिति अभी नियंत्रण में है, लेकिन सतर्कता अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने निर्देश दिया कि अस्पतालों में ट्रूनेट टेस्ट, एंटीजन रैपिड टेस्ट और आरटी-पीसीआर जांच की समुचित व्यवस्था की जाए, साथ ही आइसोलेशन वार्ड चिन्हित किए जाएं। आरटी-पीसीआर से पॉजिटिव पाए गए सभी सैंपलों को डब्ल्यूजीएस जांच के लिए राजकीय दून मेडिकल कॉलेज भेजने और आईडीएसपी के अंतर्गत आईएचआईपी पोर्टल पर प्रविष्टि अनिवार्य करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

Advertisement

एसीएमओ ने जानकारी दी कि एम्स ऋषिकेश में हाल ही में सामने आए तीनों संक्रमित व्यक्ति गुजरात, मुंबई और हैदराबाद से उत्तराखंड आए थे। इनमें से मुंबई निवासी व्यक्ति वापस लौट चुका है, जबकि एक मरीज अस्पताल में और दूसरा होम आइसोलेशन में है। दोनों की स्थिति स्थिर है।

देशभर में पिछले एक सप्ताह में कोविड के 58 नए मामले सामने आए हैं। देहरादून में अब तक लिए गए 36 सैंपलों में केवल बाहरी राज्यों से आए तीन व्यक्ति ही संक्रमित पाए गए हैं। उत्तराखंड में अब तक कोई स्थानीय संक्रमण का मामला नहीं आया है।

बैठक में उप जिलाधिकारी हरि गिरि, एडीएमओ डॉ. वी सेमवाल, एसीएमओ डॉ. सीएस रावत, सीएमएस एसएम संकला, मुख्य फार्मेसिस्ट आर.पी. सेमवाल, डॉ. पीएस रावत, डॉ. एमएस डोगरा सहित स्वास्थ्य विभाग के कई अधिकारी उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें  उत्तराखंड में रोपवे मिशन पर टॉप गियर : 3 दिन में अटके काम निपटाने का अल्टीमेटम

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link