EducationUttar Pradesh

LU में लूटा का चुनाव : प्रो. अनित्य गौरव अध्यक्ष और प्रो. राममिलन महामंत्री निर्वाचित

लखनऊ, 31 मई 2025:

लखनऊ विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (लूटा) का चुनाव शनिवार को शांतिपूर्वक संपन्न हुआ। इस चुनाव में अध्यक्ष पद पर प्रो. अनित्य गौरव ने जीत दर्ज की। महामंत्री पद पर प्रो. राममिलन यादव ने जीत हासिल की। कोषाध्यक्ष पद पर प्रो. दिनेश यादव को विजयी घोषित किया गया।

इस चुनाव में 405 पंजीकृत मतदाताओं में से 389 शिक्षकों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया, जिनमें 6 वोट पोस्टल बैलट के माध्यम से प्राप्त हुए। मतदान प्रक्रिया निर्धारित समयानुसार दोपहर बाद 3 बजे तक चली। इसके बाद चुनाव अधिकारी प्रो. दिनेश कुमार की देखरेख में मतगणना शुरू की गई।

अध्यक्ष पद के लिए त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिला, जिसमें प्रो. विनीत वर्मा, प्रो. अजय कुमार आर्या और प्रो. अनित्य गौरव आमने-सामने थे। महामंत्री पद के लिए भी कड़ा संघर्ष हुआ, जिसमें प्रो. अमिता कनौजिया, प्रो. राममिलन यादव सहित पांच उम्मीदवार मैदान में थे। चुनाव में उपाध्यक्ष, संयुक्त सचिव, कोषाध्यक्ष तथा विभिन्न संकाय प्रतिनिधि पदों के लिए भी मतदान कराया गया। संपूर्ण प्रक्रिया शांतिपूर्वक संपन्न हुई।

ये भी पढ़ें  पश्चिमी यूपी में हाईकोर्ट बेंच की मांग...वकीलों का प्रदर्शन, कई सियासी दलों ने दिया समर्थन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button