CrimeUttar Pradesh

पुलिस महकमे में हड़कंप! नाबालिग से रेप मामले में पेशी के बाद धक्का देकर भागा आरोपी

हरेन्द्र दुबे

देवरिया, 5 जून 2025:

यूपी के देवरिया कोर्ट परिसर से पेशी के दौरान एक पॉक्सो एक्ट का आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। आरोपी की पहचान कुशीनगर निवासी शिवा बासफोड़ के रूप में हुई है, जो नाबालिग से रेप के मामले में जेल में बंद था।

गुरुवार को कोर्ट में पेशी के बाद लौटते समय शिवा ने पुलिस को धक्का देकर भागने में सफलता पाई, जिससे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। आरोपी के फरार होते ही कोर्ट परिसर में अफरा-तफरी मच गई और मौके पर तुरंत एडिशनल एसपी और सीओ पहुंचे। सुरक्षा एजेंसियों ने तत्काल सघन तलाशी अभियान शुरू कर दिया।

इस घटना के बाद देवरिया कोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठने लगे हैं। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कई टीमें गठित कर दी हैं और आसपास के इलाकों में नाकेबंदी कर दी गई है।

Advertisement

फिलहाल, फरार आरोपी की तलाश में देवरिया और कुशीनगर पुलिस की टीमें अलर्ट मोड में हैं। इस सनसनीखेज फरारी ने कानून व्यवस्था की पोल खोल दी है और पुलिस प्रशासन की कार्यशैली पर उंगलियां उठ रही हैं।

ये भी पढ़ें  एक्सप्रेसवे की रफ्तार पर दौड़ता नया UP, गांव से ग्लोबल मार्केट तक खुली तरक्की की राह

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link