Uttar Pradesh

मेरठ : हिन्दू प्रेमिका संग रंगे हाथों पकड़ा गया मुस्लिम पति….. फिर हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा!!!

अनमोल शर्मा

मेरठ,5 जून 2025:

उत्तर प्रदेश के मेरठ शहर के नौचंदी थाना क्षेत्र की फूलबाग कॉलोनी गुरुवार दोपहर अचानक हाई वोल्टेज ड्रामे की गवाह बन गई, जब एक महिला ने अपने पति को उसकी कथित प्रेमिका के साथ आपत्तिजनक हालत में रंगे हाथों पकड़ लिया। महिला ने घर का दरवाजा जबरन खुलवाया तो अंदर का नज़ारा देखकर उसके होश उड़ गए—पति अपनी हिन्दू प्रेमिका के साथ मौजूद था। गुस्साई पत्नी ने मौके पर ही पति और प्रेमिका दोनों पर हमला कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही कॉलोनी में लोगों की भीड़ जुट गई और देखते ही देखते पूरा मामला सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में महिला को अपने पति और प्रेमिका से झगड़ते देखा जा सकता है।

ये भी पढ़ें:

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों महिलाओं और पति शहजाद को थाने ले जाया। पूछताछ में पत्नी ने कहा, “शादी को आठ साल हो गए हैं, दो बच्चे हैं। लेकिन ये आदमी बार-बार मेरी जिंदगी नर्क बना रहा है। आज रंगे हाथों पकड़ा है इसे।”

Advertisement

वहीं, युवती ने पुलिस को बताया कि वह अपनी मर्जी से शहजाद के साथ थी और किसी तरह की जबरदस्ती नहीं हुई। नौचंदी थाना पुलिस का कहना है कि किसी भी पक्ष से अब तक लिखित शिकायत नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें  UP : बिना इजाजत उड़ाया ड्रोन तो होगा एक्शन... गैंगस्टर एक्ट और NSA के तहत भी कार्रवाई

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link