Uttar Pradesh

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हादसा, कंटेनर ड्राइवर व खलासी ने दम तोड़ा

आदित्य मिश्र

अमेठी, 6 जून 2025

यूपी के अमेठी जिले से गुजरने वाले पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर एक दर्दनाक हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। लखनऊ से अंबेडकरनगर की ओर जा रहा एक कंटेनर की अज्ञात वाहन से भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि कंटेनर का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

शुक्रवार की सुबह ये हादसा अमेठी जिले से सटे बाराबंकी जनपद के सुबेहा थाना क्षेत्र में हुआ। लखनऊ से आ रहा कंटेनर एक्सप्रेसवे पर किसी वाहन से टकरा गया। इसमे कंटेनर में सवार मोहम्मद कैफ (25 वर्ष) और खलासी राशिद गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही यूपीडा की पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची और घायलों को सीएचसी बाजारशुकुल भेजा। यहां से उन्हें ट्रॉमा सेंटर जगदीशपुर रेफर कर दिया गया। रास्ते में मोहम्मद कैफ की मौत हो गई, जबकि इलाज के दौरान मोहम्मद राशिद ने दम तोड़ दिया।

यूपीडा के अफसर हरी सिंह ने बताया कि हादसे की वजह से कुछ समय के लिए यातायात बाधित रहा। कंटेनर को हटवाकर रास्ता पुनः सुचारु कर दिया गया है। इंस्पेक्टर धीरेंद्र कुमार यादव ने बताया कि मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गई है।

ये भी पढ़ें  नोएडा में झपटमार गैंग सक्रिय, मार्केट से पल में उड़ाते हैं मोबाइल और कीमती सामान

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link