NationalPoliticsUttar Pradesh

सरकार पर दागे सवाल, अखिलेश बोले…सपा सरकार में मिलेगा शिक्षामित्रों, नौजवानों को न्याय

लखनऊ, 6 जून 2025:

यूपी की राजधानी में सपा मुखिया अखिलेश यादव शुक्रवार को पार्टी कार्यालय में मीडिया से रूबरू हुए। इस दौरान सपा दफ्तर में छत्रपति शिवाजी महाराज का राज्याभिषेक दिवस मनाया गया। वहीं सवालों का जवाब देने के दौरान अब्बास अंसारी की सदस्यता जाने और पुलिस को बेलगाम बताते हुए सरकार पर सवाल दागे। वहीं कहा कि धरना आंदोलन कर रहे शिक्षामित्रों व नौजवानों को सपा सरकार में ही न्याय मिलेगा।

सपा मुखिया अखिलेश यादव ने कहा कि सिर्फ समाजवादियों की ही सदस्यता जा रही है। उनकी सदस्यता रद्द नहीं हो रही है जो हमारा डीएनए पूछ रहे हैं। प्रदेश में पुलिस को भ्रष्ट कर दिया गया है और इसका इस्तेमाल समाजवादियों को निशाना बनाने के लिए किया जा रहा है। पुलिस को जब आप लोगों को दबाने का काम सौंपोगे, तो पुलिस भी मनमानी करेगी। विपक्ष पर पुलिस के जरिए दबाव बनाया जा रहा है और पकड़ा-पकड़ी का खेल चल रहा है।

शिक्षामित्र और तमाम हमारे जो नौजवान धरने, आंदोलन पर बैठे हैं उनको न्याय समाजवादी सरकार में ही मिलेगा। कहा कि 2027 में PDA सरकार में ही जातीय जनगणना होगी। भारतीय जनता पार्टी को कोई अच्छा काम पसंद नहीं है, हर अच्छा काम यह खराब कर देते हैं। 2027 में उत्तर प्रदेश की जनता न केवल भाजपा को सस्पेंड करेगी बल्कि हमेशा हमेशा के लिए इन्हें विदा ही कर देगी।

ये भी पढ़ें:

ये भी पढ़ें  बेडरूम से आ रहीं थीं आवाजें, बहू के कमरे में संदूक के अंदर मिला प्रेमी

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link