Uttar Pradesh

ब्याह कर दुल्हन संग लौट रहे दूल्हे पर लाठी-डंडों से हमला, कार पर पथराव… छह घायल

सीतापुर, 7 जून 2025:

यूपी की राजधानी लखनऊ से लगे सीतापुर जनपद के थानगांव क्षेत्र में शादी की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब दुल्हन विदा कराकर घर लौट रहे दूल्हे पर पड़ोसियों ने लाठी-डंडों व ईंटों से हमला कर दिया। इस हमले में दूल्हा समेत छह लोग घायल हो गए। दुल्हन के 1.5 लाख रुपये मूल्य के जेवरात गायब होने की बात भी कही जा रही है।

जानकारी के अनुसार थानगांव क्षेत्र के भटपुरवा गांव निवासी पप्पू शर्मा की गुरुवार को शादी हुई थी। शुक्रवार को वह अपनी नवविवाहिता पत्नी रीतू को विदा कराकर कार से घर लौट रहे था। गांव में घर से पहले कुछ लोगों ने जानबूझकर बाइक खड़ी कर रास्ता रोक लिया। पप्पू ने उनसे बाइक हटाने को कहा, तो पड़ोस के पांच-छह लोगों ने हमला कर दिया।

आरोप है कि हमलावरों ने दूल्हे को कार से खींचकर बाहर निकाला और लाठियों से पीटा। इसके साथ गाड़ी पर पथराव किया गया। बचाव के लिए पहुंचे परिवार के अन्य लोगों को भी पीटा गया। हमले में महिलाओं सहित छह लोग घायल हुए हैं। पीड़ित परिवार का कहना है कि इस दौरान दुल्हन के गहने भी गायब हो गए। उनकी कीमत करीब डेढ़ लाख रुपये थे।

बताया जा रहा है कि घटना से एक दिन पहले वाहन खड़ा करने को लेकर दूल्हे और पड़ोसियों के बीच कहासुनी हुई थी। उसी रंजिश में अगले दिन यह हमला किया गया। घटना की सूचना मिलते ही थानगांव पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को रेउसा सीएचसी भेजा गया। दूल्हे के चाचा कृपाशंकर ने घटना की नामजद तहरीर दी। पुलिस घटना की जांच कर रही है। थानाध्यक्ष अतुल शुक्ला के अनुसार यह घटना आपसी रंजिश के चलते हुई है। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

 

ये भी पढ़ें  बोरे में मिला युवती का शव, गला घोंटकर हत्या की आशंका

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link