Uttar Pradesh

लखनऊ से श्रीनगर की सीधी उड़ान 1 जुलाई से फिर होगी शुरू, पहलगाम हमले के बाद से है बंद

लखनऊ, 9 जून 2025:

यूपी की राजधानी लखनऊ से जम्मू-कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर के लिए इकलौती सीधी उड़ान सेवा एक जुलाई से दोबारा शुरू की जा रही है। इंडिगो एयरलाइंस की इस उड़ान के लिए टिकटों की बुकिंग शुरू कर दी गई है।

उल्लेखनीय है कि यह उड़ान सेवा 30 मार्च 2025 को यात्रियों की मांग पर शुरू की गई थी, लेकिन 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद श्रीनगर जाने वाले यात्रियों की संख्या में भारी गिरावट देखी गई। इसके चलते इंडिगो ने 5 मई को यह सेवा अस्थायी रूप से बंद कर दी थी।

यात्रियों की मांग को देखते हुए इंडिगो ने अब इस उड़ान को दोबारा शुरू करने का फैसला किया है। एक फ्लाइट सुबह 5:20 बजे लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट से रवाना होकर सुबह 7:15 बजे श्रीनगर पहुंचेगी। वहीं वापसी में श्रीनगर से शाम 5:50 बजे उड़ान भरकर विमान शाम 7:40 बजे लखनऊ पहुंचेगा। उड़ान की कुल अवधि लगभग दो घंटे की होगी। यात्रियों की सुविधा और पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से यह कदम महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Advertisement

ये भी पढ़ें  लखनऊ : रेलवे अस्पताल में तड़के धधकी आग, CCU के मरीजों की फंसी जान, दमकलकर्मी बने फरिश्ता

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link