Uttar Pradesh

लखीमपुर खीरी : हाईटेक डीएम वार रूम का लोकार्पण, लोग सीधे दर्ज करा सकेंगे शिकायतें

लखीमपुर खीरी, 10 जून 2025:

यूपी के लखीमपुर खीरी कलेक्ट्रेट परिसर में मंगलवार को एक आधुनिक और हाईटेक “डीएम वार रूम” का शुभारंभ हुआ। इसका लोकार्पण लखनऊ मंडल की आयुक्त डॉ. रोशन जैकब ने किया। इस अवसर पर डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल, सीडीओ अभिषेक कुमार सहित जिला प्रशासन के कई अधिकारी उपस्थित रहे।

मंडलायुक्त डॉ. जैकब ने कहा कि यह वार रूम जिला प्रशासन की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता और त्वरित क्रियान्वयन की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। यह नवाचार जनता के विश्वास को मजबूत करेगा और प्रशासनिक कार्यों में जवाबदेही सुनिश्चित करेगा। डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने मंडलायुक्त को वार रूम की कार्यप्रणाली, कैमरा नेटवर्क, शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया और मॉनिटरिंग सिस्टम की जानकारी दी। एडीएम नरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि इस वार रूम के माध्यम से अब कलेक्ट्रेट की हर गतिविधि पर निगरानी रखी जा सकेगी और आम जनता की शिकायतों का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।

ये भी पढ़ें:

जिला प्रशासन ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर

Advertisement

यह वार रूम एक इंटीग्रेटेड कंट्रोल रूम की तरह कार्य करेगा। आम लोग अपनी शिकायतें सीधे दर्ज करवा सकते हैं। इसके लिए जिला प्रशासन ने हेल्पलाइन नंबर 05872-298002 जारी किया है, जिस पर कॉल करके किसी भी प्रकार की समस्या या शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। दर्ज की गई शिकायतें डिजिटल रूप से रिकॉर्ड होकर संबंधित विभागों को तत्काल कार्यवाही के लिए भेजी जाएंगी।

इसके अतिरिक्त वार रूम में लगे सीसीटीवी नेटवर्क के माध्यम से पूरे कलेक्ट्रेट परिसर की गतिविधियों पर सतत निगरानी रखी जाएगी। कलेक्ट्रेट परिसर को अब 32 अत्याधुनिक सीसीटीवी कैमरों से लैस किया गया है, जो डीएम वार रूम से सीधे जुड़े हुए हैं। यह सिस्टम किसी भी प्रकार की अव्यवस्था, लापरवाही या संदिग्ध गतिविधियों पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करेगा।

ये भी पढ़ें  लखनऊ सिंधु सभा की नई कार्यकारिणी, अशोक मोतियानी बने अध्यक्ष, पदाधिकारियों ने रखी ये मांग

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link