Uttar Pradesh

अमेरिका से मुंबई जा रहे एयर इंडिया के विमान में आई खराबी, कोलकाता में उतरा, यात्री सुरक्षित

कोलकाता 17 जून, 2025:

अहमदाबाद विमान हादसे के बाद एयर इंडिया की सेवाओं में गड़बड़ियों का सिलसिला खत्म नहीं हो रहा है। इस बार फिर अमेरिका सैन फ्रांसिस्को से मुंबई जा रहे विमान में खराबी आ गई। पॉयलट ने सूझबूझ दिखाते हुए बीच रास्ते मे कोलकाता में विमान की लैंडिंग कराई। इंजन में आई खराबी दुरुस्त होने के इंतजार में यात्री घण्टों प्लेन में बैठे रहे आखिर में नाकामी मिलने पर उन्हें सुबह नीचे उतार लिया गया।

हुआ ये कि सैन फ्रांसिस्को से एअर इंडिया की फ्लाइट AI180 ने मुंबई के लिए उड़ान भरी। बीच सफर में पॉयलट को खराबी का एहसास हुआ। पता चला कि प्लेन के एक इंजन में खराबी आ गई और उसने काम करना बंद कर दिया। पॉयलट ने एक इंजन के सहारे आगे न जाने का निर्णय लिया और एटीसी से सम्पर्क कर इमरजेंसी लैंडिंग करने का फैसला लिया। रात 12:45 मिनट पर कोलकाता एअरपोर्ट पर विमान की लैंडिंग कराई गई।

इसके बाद कोशिश की गई कि इंजन में आई खराबी को दुरुस्त कर लिया जाए लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। इस दौरान यात्री प्लेन में ही बैठे रहे। आज सुबह 5:20 बजे अनाउंसमेंट करते हुए यात्रियों से नीचे उतरने की गुजारिश की गई। फ्लाइट के कैप्टन ने यात्रियों को बताया कि यह फैसला पैसेंजर्स की सुरक्षा के लिए लिया गया है। अहमदाबाद हादसे के बाद एयर इंडिया के कई प्लेन में गड़बड़ी देखी गई। इससे पहले सोमवार को दिल्ली के लिए उड़ान भरने वाले एयर इंडिया के विमान को तकनीकी खराबी के बाद हांगकांग वापस लौटना पड़ा था।

ये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें  सीएमओ ने किया ट्रामा सेंटर का औचक निरीक्षण कई कर्मचारी रहे अनुपस्थित, एक दिन का वेतन रोका

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link