National

ईरान में हालात गंभीर, भारतीय दूतावास ने जारी की एडवाइजरी – ‘जो निकल सकते हैं, तुरंत निकलें’

तेहरान, 17 जून 2025 –
ईरान और इजराइल के बीच जारी युद्ध के कारण तेहरान में हालात तेजी से बिगड़ रहे हैं। इस गंभीर स्थिति को देखते हुए भारत सरकार ने अपने नागरिकों को सतर्क रहने और संभावित खतरे से बचने की सलाह दी है। तेहरान स्थित भारतीय दूतावास ने मंगलवार को एक एडवाइजरी जारी कर भारतीय नागरिकों और पीआईओ (PIO) से अपील की है कि जो लोग अपनी व्यवस्था से सुरक्षित स्थान पर जा सकते हैं, वे तुरंत तेहरान छोड़ दें।

दूतावास ने बताया कि जो भारतीय नागरिक अब तक संपर्क में नहीं आ पाए हैं, वे तुरंत दूतावास से संपर्क करें और अपनी लोकेशन व संपर्क नंबर साझा करें। इस वक्त ईरान में लगभग 10,765 भारतीय नागरिक मौजूद हैं। दूतावास की ओर से भारतीय छात्रों को पहले ही सुरक्षा की दृष्टि से शहर से बाहर निकाला जा चुका है।

परिस्थितियों को देखते हुए, कुछ भारतीयों को आर्मेनिया की सीमा के माध्यम से ईरान छोड़ने की सुविधा भी प्रदान की गई है। दूतावास ने लोगों को आश्वस्त किया है कि सभी आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जा रही है और हालात की निगरानी लगातार की जा रही है। नई एडवाइजरी भी जल्द जारी की जा सकती है।

हेल्पलाइन नंबर जारी करते हुए दूतावास ने अपील की है कि सभी भारतीय नागरिक इन नंबरों पर संपर्क करें –
📞 +989010144557
📞 +989128109115
📞 +989128109109

ये भी पढ़ें:

यह सलाह अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा तेहरान को तुरंत खाली करने की चेतावनी के बाद दी गई है। उधर, इजराइल और ईरान के बीच पांचवें दिन भी युद्ध जारी है। इजराइल ने सोमवार रात तेहरान पर हवाई हमले किए, तो ईरान ने जवाब में तेल अवीव और हाइफा पर बमबारी की। अब तक ईरान में 224 और इजराइल में 24 मौतें हो चुकी हैं।

Advertisement

तनाव बढ़ने के संकेत साफ हैं और स्थिति बेहद संवेदनशील बनी हुई है। भारतीय दूतावास ने नागरिकों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए हर जरूरी कदम उठाने की बात कही है।

ये भी पढ़ें  गर्मियों में गर्म पानी पीना चाहिए या नहीं? जानिए इसका असर सेहत पर

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link