Uttar PradeshUttarakhand

लखनऊ के पांच दोस्त गए थे नैनीताल घूमने, खाई में गिरी उनकी कार, एक की मौत, चार घायल

लखनऊ/नैनीताल, 12 जून 2025:

लखनऊ से उत्तराखंड घूमने गए पांच दोस्तों की कार बुधवार रात को नैनीताल जिले के भवाली नगर स्थित रामगढ़ रोड के श्यामखेत क्षेत्र में अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि चार अन्य घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार लखनऊ के आलमबाग इलाके के रहने वाले पांच युवक बुधवार रात मुक्तेश्वर से घूमकर भवाली लौट रहे थे। इसी दौरान श्यामखेत के पास उनकी कार संतुलन खो बैठी और खाई में जा गिरी। दुर्घटना की सूचना मिलते ही भवाली पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान चलाया और घायलों को खाई से बाहर निकाला।

ये भी पढ़ें:

पुलिस के अनुसार हादसे में आदित्य शुक्ला (29) निवासी कैलाशपुरी, नियर ईको गार्डन के पास आलमबाग की मौके पर ही मौत हो गई। अन्य घायलों में मृदुल गुप्ता (29), रोहन अरोड़ा (29), तुषार तिवारी (28), और सुमित गुप्ता (27) शामिल हैं। सभी को भवाली सीएचसी ले जाया गया। गंभीर रूप से घायल रोहन अरोड़ा को हल्द्वानी के हायर सेंटर रेफर किया गया है। अन्य तीन घायलों को हल्की चोटें आई हैं। उनकी स्थिति खतरे से बाहर है। पुलिस के मुताबिक हादसे की जानकारी मृतक और घायलों के परिजनों को दे दी गई है।

ये भी पढ़ें  मेरठ में रोहिंग्या घुसपैठ की आशंका, सुरक्षा एजेंसियां सतर्क

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link