GujaratNational

अहमदाबाद विमान हादसे पर विश्व नेताओं ने जताया शोक!…… पीएम मोदी को दी सांत्वना

हमदाबाद,13 जून 2025:

अहमदाबाद में गुरुवार को हुआ विमान हादसा पूरे देश को झकझोर गया। एयर इंडिया की लंदन जा रही फ्लाइट AI-171 (बोइंग 787 ड्रीमलाइनर) टेकऑफ के महज दो मिनट बाद क्रैश हो गई।
इस त्रासदी पर दुनिया भर के नेताओं ने गहरा दुख व्यक्त किया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने इसे “प्लेन हादसों के इतिहास की सबसे बुरी दुर्घटनाओं में से एक” बताया। व्हाइट हाउस में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा, “यह एक भयानक दुर्घटना थी। हम जो कुछ भी कर सकते हैं, करेंगे। किसी को कुछ पता नहीं चला कि क्या हुआ। ऐसा लग रहा था कि वह ठीक-ठाक उड़ रहा था।”

फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने कहा, “हम हादसे से बेहद दुखी हैं। इस कठिन समय में प्रधानमंत्री मोदी और सभी पीड़ितों के लिए हमारी गहरी संवेदना है।”

इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने भारतीयों के प्रति एकजुटता जताते हुए कहा, “हम इस दुख की घड़ी में भारत के साथ हैं और मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट करते हैं।”

ये भी पढ़ें:

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, सिंगापुर के पीएम लॉरेंस वोंग, जर्मन विदेश मंत्री योहान वाडेफुल, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने भी हादसे पर गहरी चिंता जताई और भारत के प्रति समर्थन व्यक्त किया।

Advertisement

यह दुर्घटना सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि वैश्विक समुदाय के लिए भी एक गहरी मानवीय त्रासदी है, जिसने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दुख और संवेदना की लहर फैला दी है।

ये भी पढ़ें  अयोध्या : सुरवारी झील का होगा कायाकल्प... प्राधिकरण की टीम ने लिया जायजा

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link